बदल गया मोनालिसा का रंग रूप, ये लुक देख आहें भरने लगेंगे, क्या वायरल वीडियो की सच्चाई?

Monalisa Makeover Video- मोनालिसा प्रयागराज से वायरल होने के बाद अब किसी तरह की पहचान की मोहताज नहीं है। सोशल मिडिया पर उनके चाहने वाले लाखों में हैं और सभी उनका आंखों पर फिदा हैं।
अक्सर उनको लेकर कई तरह के वीडियोज सामने आते रहते हैं। लेकिन अब उनके मेकओवर के बाद जो कुछ भी सामने आया है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है।
वीडियो में साफ समझ में आ रहा है कि मोनालिसा किसी बड़े मेकअप ब्रांड के इवेंट पर शिरकत कर रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और लगातार आगे बढ़ने की बात कर रहे हैं।
कैसा है वीडियो?
वायरल हो रहे इस वीडियो में मोनालिसा को गजब के ट्रांसफॉरमेशन के साथ देखा जा सकता है। वो बेहद सुंदर लग रही हैं और लोगों के द्वारा पसंद की जा रही है। हालांकि इस वीडियो को लेकर सच्चाई का पता चला है कि ये फेक वीडियो है।
जी हां, इस वीडियो में नजर आ रही महिला मोनालिसा नहीं है बल्कि एआई की मदद से उनके चेहरे के फिट किया गया है। मोनालिसा का इस वीडियो से किसी तरह का कोई लेना देना नहीं है।
कर रही हैं एक्टिंग
मोनालिसा इस वक्त मध्य प्रदेश के इंदौर में हैं और लगातार एक्टिंग सीख रही हैं। उनको एक फिल्म मिली है जिसको संतोष मिश्रा निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर वो तैयारी कर रही हैं और एक्टिंग के साथ साथ पढ़ाई भी कर रही है। उनका खुद एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो होटल रूम में थीं और उनके साथ उनके बड़े पापा और बहन भी मौजूद थी। फिलहाल आप देखिए ये एआई वीडियो..
Disclaimer: यह वीडियो/फोटो AI जनरेटेड है। फिल्मीबीट किसी भी तरह के AI वीडियो/फोटोज का प्रोत्साहन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications











