महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा का हुआ मेकओवर, नया-नवेला रूप देखकर दीवाने हो गए फैंस!

Monalisa Makeover: महाकुंभ 2025 के दौरान मशहूर हुईं मोनालिसा भोंसले एक बार फिर वायरल हो गई हैं। इंदौर लौटने के बाद उन्होंने खुद का मेकओवर करवाया है। सैलून में मेकअप करवाते हुए उनका एक वीडियो अब इंटरनेट पर छा रहा है और फैन्स उनके इस शानदार ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा करते नहीं थक रहे हैं।
मोनालिसा ने अपनी खूबसूरती और शालीनता के लिए महाकुंभ में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। लेकिन उनके इर्द-गिर्द कैमरों की वजह से उनके लिए माला बेचने का धंधा चलाना मुश्किल हो गया, इसलिए उन्होंने अपने होम टाउन इंदौर लौटने का फैसला किया।
वापस लौटने के बाद से मोनालिसा सोशल मीडिया पर सनसनी बन गई हैं। उन्होंने अपना खुद का यूट्यूब चैनल शुरू किया और कुछ ही दिनों में हजारों फॉलोअर्स पा लिए। जैसे-जैसे ज्यादा लोग उन्हें ऑनलाइन फॉलो कर रहे हैं, उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।
मोनालिसा के मेकओवर वीडियो को खूब देखा जा रहा है। उनके चाहने वाले उनके नए लुक को खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी पेंटिंग भी बना रहे हैं। मोनालिसा अपने रोजाना के अपडेट और वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से स्टार बन रही हैं।
मोनालिसा की पब्लिसिटी दिन दोगुनी और रात चौगुनी वृद्धि हुई है, और ऐसी अफवाहें हैं कि वह जल्द ही फिल्मों या टीवी शो में दिखाई दे सकती हैं। फिलहाल, माला बेचने वाली से लेकर सोशल मीडिया स्टार बनने तक का उनका सफर कई लोगों को इंस्पायर कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications