Watch- मोनालिसा को शख्स का खुला ऑफर, ऐसे काम करो और करोड़ो कमाओ...

Monalisa

Monalisa Viral Video: प्रयागराज के महाकुंभ 2025 से मशहूर हुई मोनालिसा अभी के वक्त में लगातार चर्चा में है और आपको बता दें की मशहूर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने हाल ही में उनको फिल्म भी ऑफर की है। खुद सनोज मिश्रा भी मोनालिसा के घर पर पहुंचे और वहां पर उनसे फिल्म भी साइन करवा ली है और जल्दी ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।

लेकिन लगातार मोनालिसा की कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती हुई नजर आती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। मोनालिसा की वायरल हो रही इस वीडियो में एक शख्स उनको दुआएं और आशीर्वाद देता हुआ देखा जा सकता है।

वायरल हो रही है इस वीडियो में एक शख्स मोनालिसा से सवाल करता है कि आपके माता-पिता क्या करते हैं? इस पर मोनालिसा जवाब देते हुए कहती है कि वह भी माला बेचने का काम करते हैं। बाद में उनसे पूछा गया कि आप कितने भाई बहन हो तो मोनालिसा ने जवाब दिया कि मेरी एक छोटी बहन है और दो भाई हैं।

शख्स ने मोनालिसा से सवाल किया कि क्या आपका गुजर माला बेचकर चलता है तो मोनालिसा ने जवाब देते हुए कहा कि हां पहले तो चलता था लेकिन अब तो कुछ भी नहीं है। वीडियो में इस शख्स ने बाद में मोनालिसा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप आज नहीं तो कल लाखों में कमाएंगी और करोड़पति बन जाएगी।

अब लगातार यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और काफी लोग इस पर कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। काफी सारे लोग तो कमेंट बॉक्स में इस शख्स की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि काफी सारे लोग मोनालिसा को क्रिटिसाइज कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आपसे भी ज्यादा सुंदर बहुत लोग हैं।

Read more about: monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X