Fact Check- ज्यादा मेकअप के चक्कर में बिगड़ गई मोनालिसा की सूरत? वीडियो देख लोगों ने पकड़ा सिर!

Monalisa AI Video Viral- मोनालिसा इस वक्त प्रयागराज से निकलकर लाइमलाइट में आ गई हैं और लगातार मेहनत कर रही हैं। उनको एक फिल्म मिली है और इसको लेकर काफी चर्चा है।
मोनालिसा का वीडियो जब कुंभ से वायरल हुआ था तो लोगों ने हैरान होकर उनको काफी पसंद किया था। उनकी आँखों को लेकर चर्चा हुई थी और कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे।
लेकिन अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बेहद काली लग रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि मेकओवर जो उन्होने करवाया था वो गलत हो गया है और उनका चेहरा खराब हो गया है।
फैक्ट चेक
वायरल हो रहे इस वीडियो में मोनालिसा को काफी ब्लैक ब्लैक लुक में देखा जा सकता है। ऐसा कहा कहा जा रहा है कि सुंदर होने के चक्कर में सब बिगड़ गया है। फैक्ट चेक करने पर पता चला कि ये मोनालिसा नहीं है।
दरअसल ये एक एआई वीडियो है और पूरी तरह से फर्जी है। किसी ने एआई की मदद से मोनालिसा का चेहरा इस्तेमाल करके ऐसा वीडियो बना दिया है। इस वीडियो को ni8.out9 नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है। वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
कमेंट्स आ रहे है
इस फर्जी एआई वीडियो पर लोगों का रिएक्शन आ रहा है। एक ने लिखा है, ''इसको क्या हो गया।'' एक ने लिखा, ''हे भगवान ये सब मैं क्या देख रहा हूं।'' एक ने लिखा, ''कोयला है ये तो।'' एक ने लिखा, ''कोयलालिसा।'' एक का कहना है, ''ब्लैक डायमंड।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..
Disclaimer: यह वीडियो/फोटो AI जनरेटेड है। फिल्मीबीट किसी भी तरह के AI वीडियो/फोटोज का प्रोत्साहन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications