मोनालिसा के ससुराल वालों ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से शादी के बाद लगाए परिवार वालों ने गंभीर आरोप

प्रयागराज महाकुंभ मेले से रातों रात छा जाने वाली मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी को लेकर जमकर विवादों में घिरी हुई हैं। मोनालिसा ने कुछ दिनों पहले ही अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान संग केरल में जाकर शादी रचाई थी। इस बारे में मोनालिसा ने अपने परिवार को कोई जानकारी नहीं दी थी। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि यह शादी नहीं लव जिहाद है। जहां मोनालिसा के घर वाले उनके खिलाफ हैं वहीं फरमान खान के भी घरवालों ने भी उनका साथ छोड़ दिया है।

Monalisa


तोड़ेंगे फरमान संग रिश्ता

यूपी के बागपत में रहने वाले फरमान खान के पिता जाफर अली ने फरमान और मोनालिसा के रिश्ते को नहीं अपनाया है। इतना ही नहीं उन्होंने तो फरमान तक से अपना रिश्ता तोड़ लिया है। फरमान के पिता का कहना है कि शादी के बाद फरमान ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया। हमारी उससे कई बातचीत इस बारे में नहीं हुई और अब तो हमें उससे कोई रिश्ता भी नहीं रखना है। फरमान के पिता जाफर अली ने कहा कि वह जल्द ही कागजी कार्रवाई भी करेंगे वह औपचारिक रूप से फरमान से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते। जाफर अली ने आगे कहा कि फरमान ने ना तो परिवार की इज्जत के बारे में सोचा और ना ही धार्मिक मान्यताओं के बारे में।

शादी के बाद सब बदल गया

फरमान के पिता ने कहा कि वह फिल्म बनाना चाहता था इसीलिए कई बार घर से पैसे ले जा चुका है। 6 महीने में घर भी आ जाता था। फोन भी आ जाता था, लेकिन पिछले कुछ समय से सब बंद है। उसने तो हमें शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। जिस दिन हमें यह मालूम हुआ कि उसने शादी कर ली है हम पूरी रात सो नहीं पाए। उन्होंने कहा कि फरमान ने परिवार की इजाजत के बिना शादी की है और यह करके उनसे बड़ी गलती की है।

घर में नहीं घुसने देंगे

मोनालिसा हिंदू है उसके घर वाले भी इस शादी को कभी नहीं मानेंगे। जाफर अली ने कहा कि अगर फरमान मोनालिसा को लेकर घर भी आया तो हम घर में घुसने नहीं देंगे। यह बहुत बड़ी गलती है जो दोनों ने की है जिसे परिवार कभी भी स्वीकार नहीं करेगा।

More from Filmibeat

Read more about: viral girl monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X