सनोज मिश्रा पर आरोप लगाने के बाद मोनालिसा ने पिता को भी नहीं बख्शा, बोलीं- 'वो दूसरी औरतों के साथ...'
Monalisa Bhosle Controversy 2026: महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ नहीं बल्कि बेहद गंभीर आरोप हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर आरोप लगाया है कि वह फिल्म में काम दिलाने के बहाने नाबालिग लड़कियों के साथ गलत व्यवहार करता है।

यह मामला सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हड़कंप मच गया है और लोग इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Monalisa Bhosle Allegations: डायरेक्टर पर क्या लगाए गंभीर आरोप?
मोनालिसा भोसले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा, जिसे वह जानती हैं, फिल्म में रोल दिलाने के नाम पर नाबालिग लड़कियों के साथ गलत हरकत करता है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक-दो घटनाएं नहीं हैं, बल्कि यह लगातार होने वाली एक्टिविटीज हैं। मोनालिसा ने यह भी कहा कि वह खुद भी इस तरह के गलत बर्ताव का सामना कर चुकी हैं, जिससे यह मामला और ज्यादा गंभीर हो जाता है।
Minor Girls Misbehaviour Case: कब और कैसे सामने आया मामला?
यह पूरा मामला तब सामने आया जब मोनालिसा ने केरल के कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में नए लोगों को मौका देने के नाम पर कई बार गलत चीजें होती हैं, और उन्होंने उसी से जुड़ा अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया। उनके मुताबिक, यह घटनाएं उस समय की हैं जब वह खुद भी कम उम्र में फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई थीं।
Monalisa Bhosle Father Allegations: पिता पर लगाए आरोप
यही नहीं, मोनालिसा ने अपने पिता पर भी आरोप लगाया और कहा कि मेरा पापा दूसरी औरतों के साथ रहते थे, मेरे तीनों भाई-बहनों को सिर्फ मैंने ही पाला है।
मोनालिसा के अपने पिता पर लगाए आरोपों पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'पहले ये सब बयान कहां थे, मुझे तो सब झूठ लग रहा है।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'देखो माइंड वॉश कैसे किया जाता है।' तीसरे यूजर ने लिखा- 'यह तो मां-बाप को भी बदनाम कर रही है, यह किसी की सगी नहीं है।' एक और यूजर ने लिखा- 'हे भगवान कैसी बेटी है ये।' एक और यूजर ने लिखा- 'अपने बाप को भी बदनाम शुरू कर दिया।'
Death Threats After Marriage: शादी के बाद क्यों बढ़ा खतरा?
मोनालिसा और उनके पति फरमान खान ने यह भी दावा किया है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने सरकार से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उनकी पोस्टर जलाए जा रहे हैं और उन्हें टारगेट किया जा रहा है। इस खुलासे के बाद मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है।
Monalisa Bhosle Press Conference: क्या कहा सरकार से?
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा ने केंद्र और राज्य सरकारों से सुरक्षा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके निजी जीवन को लेकर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे उनकी छवि खराब करने की कोशिश हो रही है।
क्या यह मामला और बढ़ेगा?
मोनालिसा भोसले के आरोप बेहद गंभीर हैं और अगर इनकी जांच होती है तो यह मामला और बड़ा रूप ले सकता है। जहां एक तरफ लोग उनके समर्थन में खड़े हैं, वहीं दूसरी ओर इंडस्ट्री के अंदर भी कई सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि इस मामले में जांच एजेंसियां क्या कदम उठाती हैं और आगे क्या सच सामने आता है।


Click it and Unblock the Notifications











