Monalisa की पहली फिल्म से लुक आया सामने, 'डायरी ऑफ मणिपुर' में नया रूप हुआ वायरल

Monalisa Look Viral from The Diary of Manipur Set: लंबे समय तक विवादों में रहने के बाद निर्देशक सनोज मिश्रा ने आखिरकार अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग की शुरुआत कर दी है। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के इटावा में हो रही है। जैसे ही शूटिंग शुरू हुई, सेट से मोनालिसा और उनके को-स्टार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
मोनालिसा का फिल्म से लुक वायरल
फिल्म में मोनालिसा एक आर्मी ऑफिसर की बेटी के रोल में दिखेंगी। उनका किरदार अपने पिता की तरह सेना में शामिल होने का सपना देखता है और उसी के लिए स्ट्रगल करता है। इस फिल्म में उनके साथ अमित राव, दिनेश त्रिवेदी और अभिषेक त्रिपाठी भी अहम रोल निभा रहे हैं। सेट से मोनालिसा का पहला लुक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सच्ची घटना पर आधारित फिल्म
फिल्म की कहानी मणिपुर की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इसमें एक लड़की के स्ट्रगल और एक लव स्टोरी को साथ-साथ दिखाया जाएगा। फिल्म की शुरुआत देवी मां के मंदिर में पूजा और नारियल फोड़ने के साथ की गई।
फिल्म की प्रोडक्शन लाइन
इस फिल्म को धीरेंद्र चौबे प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसका डायरेक्शन खुद सनोज मिश्रा कर रहे हैं। शूटिंग इटावा के फेमस राजा सुमेर सिंह किला में चल रही है। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर साहिल अंसारी हैं, जबकि म्यूजिक शेखर संतोष ने दिया है और गाने सनोज मिश्रा ने खुद लिखे हैं।
सनोज मिश्रा ने लिखी ये बात
फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया- 'जनता जनार्दन की जय हो, सत्य की विजय हो। विरोधियों को सद्बुद्धि मिले और सभी को उचित जवाब मिले। आप सबकी दुआओं से फिल्म की शुरुआत हो गई है।'
उन्होंने आगे लिखा- 'कुछ लोग कह रहे थे कि मेरी कहानी खत्म हो गई है, लेकिन असली कहानी अब शुरू हो रही है। एक नया सिनेमा आकार ले रहा है, जिसकी चर्चा बॉलीवुड में लंबे समय तक होगी।'


Click it and Unblock the Notifications

