Monali Thakur ने अस्पताल में भर्ती होने की खबर को बताया झूठा, बोलीं- ऐसा कुछ भी नहीं हुआ...

Monali Thakur Reacts On Being Hospitalised: मोनाली ठाकुर को लेकर हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि उनको लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सांस लेने में दिक्कत होने लगी। वह बेहोश हो गई थी और पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के अस्पताल में उनका भर्ती करवाया गया था। हालांकि अब हाल ही में मोनाली ठाकुर ने खुद इन खबरों पर रिएक्शन दिया है और बताया है कि यह खबर पूरी तरीके से झूठ है।
हाल ही में मोनाली ठाकुर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्टोरी शेयर की है और बताया कि वह अस्पताल में एडमिट नहीं हुई है। इस दौरान मोनाली ने यह भी बताया कि उनको सांस लेने में कोई भी परेशानी नहीं है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि "डियर मीडिया, जो भी मेरी हेल्थ को लेकर चिंता कर रहे हैं, मैं उम्मीद करती हूं कि आप सभी अच्छे होंगे।"
मोनाली ठाकुर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि "मैं आपसे अनुरोध करना चाहती हूं कि मेरी हेल्थ के बारे में आप कोई भी गलत खबर शेयर ना करें। मैं इस प्यार और फिक्र की सराहना करती हूं। लेकिन मुझे सांस लेने में कोई परेशानी नहीं है और मुझे अस्पताल में भी भर्ती नहीं करवाया गया है। ये जानकारी गलत है।"
सिंगर ने आगे लिखा कि "हाल ही में वायरल इंफेक्शन और फ्लू से रिकवर होने में मुझे वक्त नहीं मिला। इसीलिए मैं थोड़ा अस्वस्थ महसूस कर रही थी। इसी के चलते यह एक बार फिर शुरू हो गया। फ्लाइट के वक्त थोड़ा सीरियस साइनस और माइग्रेन की परेशानी के अलावा दर्द बन गया। बस इतनी सी बात है।"
मोनाली ठाकुर ने आगे यह भी बताया कि "मैं अब मुंबई वापस आ रही हूं और अपना इलाज भी करवा रही हूं। अब मैं आराम कर रही हूं और ठीक भी हो रही हूं। कुछ वक्त में मैं ठीक हो जाऊंगी और इसको ज्यादा बड़ा ना बनाया जाए। खासकर तब जब फोकस करने के लिए काफी और भी चीजें हैं। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए मैं शुक्रिया अदा करती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications












