VIDEO: कूड़ेदान में गिरी मोनाली ठाकुर की हीरे की बेशकीमती अंगूठी, कचरे के डब्बे में घुसकर हसीना की हालत खराब

Monali Thakur Video

Monali Thakur Video: सिंगर मोनाली ठाकुर ने अपनी ज्यूरिख ट्रिप का एक दिलचस्प किस्सा हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब काफी वायरल हो रहा है। मोनाली ने बताया कि कैसे उनकी कीमती हीरे की अंगूठी गलती से एयरपोर्ट के कूड़ेदान में गिर गई और उसे निकालने के लिए उन्हें खुद ही कूड़ेदान में चढ़ना पड़ा।

मोनाली के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 4 बजे की है। वह एयरपोर्ट पर कचरा फेंकने गई थीं, तभी उनकी रोज पहनने वाली हीरे की अंगूठी हाथ से फिसलकर सीधे कूड़ेदान में जा गिरी। अंगूठी गिरते ही वह घबरा गईं और सोचने लगीं कि अब इसे कैसे निकाला जाए, क्योंकि उस वक्त आसपास कोई मौजूद नहीं था।

उन्होंने वीडियो में बताया कि कूड़ेदान काफी भारी था और उसे खोलना आसान नहीं था। थोड़ी देर बाद वहां कुछ लोग आ गए, जिन्होंने उनकी मदद की। उनकी मदद से मोनाली कूड़ेदान में चढ़ीं और आखिरकार अपनी अंगूठी वापस निकाल ली।

हाल ही में मोनाली अपनी तबीयत को लेकर भी खबरों में रही थीं। पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के दिन्हाटा में एक शो के दौरान उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद शो रोकना पड़ा और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

गौरतलब है कि मोनाली ठाकुर को 'इंडियन आइडल 2' से पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने 'सवार लूं', 'मोह मोह के धागे', 'जरा जरा टच मी' और 'बद्री की दुल्हनिया' जैसे कई हिट गाने दिए। अपने बेहतरीन काम के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।

More from Filmibeat

Read more about: monali thakur bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X