मोनाली ठाकुर ने बीच में छोड़ा कॉन्सर्ट, ऑर्गेनाइजर्स पर निकाली भड़ास, फैन्स से मांगी माफ़ी

Monali Thakur: मशहूर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मोनाली ठाकुर अपनी सिंगिंग से हर किसी को दीवाना बना देती है। लेकिन अब हाल ही में हुए वाराणसी कॉन्सर्ट में सिंगर ने बहुत ही बुरा अनुभव शेयर किया है। बुरे मैनेजमेंट के चलते मोनाली ठाकुर बहुत ज्यादा परेशान हो गई और उन्होंने बीच में ही कॉन्सर्ट को छोड़ दिया। कॉन्सर्ट को इस तरीके से खत्म करने के लिए सिंगर ने फैंस से माफी भी मांगी है।
दरअसल 22 दिसंबर को मोनाली ठाकुर ने वाराणसी में परफॉर्म किया था। इसके लिए वह और उनकी टीम काफी ज्यादा एक्साइटेड भी थे। लेकिन सिंगर ने जब वहां का नजारा देखा तो वह अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाई और उन्होंने बीच में ही अपना शो छोड़ दिया। मोनाली ने इवेंट ऑर्गेनाइज करने वाली कंपनी पर अपनी भड़ास भी निकाली।
मोनाली ठाकुर ने अपने शो को बीच में खत्म करने की कई सारी वजह भी बताई है। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें सिंगर स्टेज सेटअप ठीक ना होने की बात कहती हुई नजर आ रही है। मोनाली ठाकुर ने कहा कि "मेरा दिल टूट गया है और इंफ्रास्ट्रक्चर का क्या हाल हो चुका है। वो तो मैं फिर भी छोड़ देता हूं।"
मोनाली ठाकुर ने आगे बात करते हुए कहा कि "पैसे चोरी करने के लिए इन्होंने क्या स्टेज बना दिया है मैं समझ नहीं पाई। एंकल इंजरी की संभावना भी है। डांसर मुझे शांत रहने के लिए कह रहे हैं और इसके बावजूद सब गड़बड़ है। मुझे आपको जवाब देना पड़ता है और आप मेरे लिए ही आते हैं। इसीलिए मुझे ही आप जिम्मेदार ठहराओगे।"
सिंगर ने आगे कहा कि "मैं यही उम्मीद करती हूं कि इतनी बड़ी बन जाऊं कि खुद इसकी जिम्मेदारी ले सकूं। एक बार फिर से किसी फालतू या फिर गैर जिम्मेदार लोगों पर भरोसा नहीं करना पड़ेगा। मैं आपसे दिल से माफी मांगना चाहती हूं। क्योंकि मुझे यह शो बीच में खत्म करना पड़ा। मैं जरूर वापस आऊंगी और इससे अच्छा शो दिखाऊंगी।"
हालांकि आपको बता दें कि मोनाली ठाकुर ने जितनी भी आरोप लगाए उसे ऑर्गेनाइजर्स ने पूरी तरीके से गलत ठहरा दिया है। खबरों के अनुसार आयोजन कह रहे हैं कि सिंगर ने पहले तो अपने होटल में उनका 4 घंटे तक इंतजार कराया। प्रेस के साथ में बात करने से मना कर दिया। सिंगर लेट थी और इसी के चलते लोकल मीडिया भी उनसे बात किए बिना ही वहां से चली गई।


Click it and Unblock the Notifications











