मोना बासू ने जीता इस जंगल से...
दो महीने तक मलेशिया के घने जंगलो में रहकर खतरनाक स्टंट करने वाले रियलिटी शो इस जंगल से मुझे बचाओ को टीवी अभिनेत्री मोना वासू ने जीत लिया है।
दर्शको द्धारा कराए गए वोट सर्वे में मोना वासू को जंगल क्वीन बनाया गया है। इस पर खुशी व्यक्त करते हुए मोना वासू ने कहा," मैं दर्शकों की आभारी हूं कि उन्होने मेरे संघर्ष को पहचाना और मुझे विजयी बनाया"।
मोना को उपविजेता चेतन हंसराज ने जंगल क्वीन का ताज पहनाया। पॉप गायिका अनाइडा को दूसरा उपविजेता घोषित किया गया।
मोना को एक करोड़ रूपए की राशि पुरस्कार स्वरूप मिली है। मोना ने मिली और राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी जैसे टीवी धारावाहिकों से लोकप्रियता पाई है।
इस शो में 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिसमें से कुछ शो के शुरू में ही छोड़कर चले गए थे।
anaida अनाइडा इस जंगल से मुझे बचाओ चेतन हंसराज मोना वासू रियलिटी शो chetan hansraj iss jungle se mujhe bachao mona wasu reality show tv


Click it and Unblock the Notifications