टॉबी बहुत अच्छे डांस पार्टनर हैं: सोनाली
'पिछले डांस शो 'झलक दिखला जा' के जीत का जश्न अभी पूरा भी नहीं हुआ और फिर एक बार इस कार्यक्र्म में भाग लेने वाले बारह प्रतियोगी तैयार हैं अपने डांस के जादू से दर्शकों का मन मोहने के लिए. यह तो सभी जानते हैं कि 28 सितंबर से रात 9 बजे सोनी चैनल पर इसका प्रसारण शुरू हो गया है. पिछली बार की विजेता रह चुकी मोना सिंह इस कार्यक्रम को होस्ट कर रही हैं.
अब आप सोच रहे होंगे कि अगर मोना सिंह को पिछले शो की विजेता होने के नाते इस कार्यक्रम को होस्ट करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है तो उनके पार्टनर टॉबी कहां है, जिन्होंने नाच का पहला अक्षर न जानने वाली मोना को नंबर वन डांसर बना दिया. दरअसल फिर एक बार 'झलक दिखला जा' में किसी को डांसर नंबर वन बनाने के लिए टॉबी पर महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गई है. अब आपके मन में सवाल उठा होगा कि आखिर वह खुशनसीब कौन है जिसे टॉबी जैसे पार्टनर मिले हैं. इस बार वह खुशनसीब हैं वर्सटाइल अदाकारा सोनाली कुलकर्णी, जिन्होंने 'दिल चाहता है' में अपनी खूबसूरत डांस पर्फोर्मंस के ज़रिए यह साबित कर दिया कि वे इस कार्यक्रम में मज़बूत दावेदार हो सकती है.
एक पार्टनर होने के नाते टॉबी कैसे हैं तथा मोना के जीत जाने पर, उनको सोनाली से भी क्या इसी तरह की अपेक्षा है ? इसके जवाब में सोनाली कहती हैं "टॉबी बहुत अच्छे पार्टनर हैं. वह मुझसे अधिक अपेक्षा नहीं करते. वह जानते हैं कि मेरी क्षमता कितनी है और मैं क्या कर सकती हूं. टॉबी मुझे कभी नहीं कहते कि अरे मोना कैसे करती थी तुम कैसा कर रही हो. मेरे ख्याल से एक अच्छे पार्टनर में जो भी गुण होने चाहिए वह टॉबी में हैं. "
वैसे सारी चीज़ें तो सोनाली के हक में हैं अब देखना यह हैं कि टॉबी का जादू दुबारा चलता है या नहीं.


Click it and Unblock the Notifications