..................... Mona Singh's look has changed, she is going to play a gangster in Aamir Khan's film - Hindi Filmibeat

'जस्सी जैसा कोई नहीं' फेम मोना सिंह आमिर खान की फिल्म में बनने जा रही हैं गैंगस्टर, दिखेगा दमदार अंदाज

Mona Singh

Mona Singh's look has changed: मोना सिंह अपनी खूबसूरती के साथ ही अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने कई ऐसी फिल्में दी हैं और टीवी सीरियल किए हैं जो आज तक लोगों के दिलों में हैं। बता दें कि मोना साल 2003 में जस्सी जैसा कोई नहीं सीरियल में नजर आई थीं। इस सीरियल से उन्होंने ऐसी पहचान बनाई की आज तक लोग उन्हें जस्सी के किरदार से याद करते हैं।

इतना ही नहीं मोना हाल ही में हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या में बेहतरीन एक्टिंग करती दिखीं जिसकी हर किसी ने जमकर तारीफ की है। बता दें कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

बता दें कि मोना सिंह इन दिनों अपनी एक्टिंग स्किल की वजह से जमकर तारीफें बटोर रही हैं। यही वजह है कि उनके पास एक से बड़े एक प्रोजेक्ट आ रहे हैं। आने वाले काम की बात करें तो वह आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म में नजर आने जा रही हैं। सोर्स की माने तो मोना सिंह का शेड्यूल काफी बिजी है और वह आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ अपनी आने वाली फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

यह तीसरी बार है जब अभिनेत्री मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ काम कर रही हैं और हम बेहद उत्साहित हैं। मोना ने हाल ही में अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म की शूटिंग पूरी की है, जिसमें वह पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नज़र आएंगी। सोर्स के मुताबिक, 'मोना ने आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ काम पूरा किया है। वह फिल्म में एक गैंगस्टर की भूमिका निभाने जा रही हैं। यह फिल्म आपको डेली बेली के दिनों की याद दिलाएगी। मुंज्या के बाद यह फिल्म मोना की एक और कॉमेडी एडवेंचर होगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X