..................... Mona Singh taunts male actors, saying only women have an expiry date in Industry - Hindi Filmibeat

'60 साल की उम्र में रोमांस..' मोना सिंह ने मेल एक्टर्स को लेकर मारा ताना, कहा- सिर्फ महिलाओं की एक्सपायरी डेट.

Mona Singh on Age: मोना सिंह काफी समय के बाद फिल्म बॉर्डर 2 का हिस्सा बनीं थी और इसके पहले उनको फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। मोना सिंह इसके अलाला नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'कोहरा' के दूसरे सीज़न की तैयारी सामने आई हैं और उम्र को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि फिल्म इंडस्ट्री की हकीकत भी है।

Mona Singh

मोना सिंह का कहना है कि किस तरह से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं और पुरुषों की उम्र को लेकर भेदभाव किया जाता है। दोहरे मापदंड को लेकर उनका कहना है कि मेल स्टार्स जो होते हैं उनको रोमांटिक रोल में लिया जाता है भले ही उनकी उम्र कुछ भी हो।

मोना सिंह ने क्या कहा?

मोना सिंह ने 60 साल वाले स्टार्स और रोमांस पर भी तंज कसा। उनका कहना है, "मुझे अपनी ऑन-स्क्रीन उम्र की परवाह नहीं है। सच में नहीं। मैं बहुत आत्मविश्वासी हूं।''

इस दौरान मोना सिंह पीटीआई से बात कर रहीं थीं। इसके अलावा उन्होने कहा, ''सिर्फ इसी इंडस्ट्री में महिलाओं की एक एक्सपायरी डेट होती है। और यह बहुत दुखद है, 60 साल की उम्र के पुरुष अभी भी रोमांटिक लीड रोल निभा सकते हैं, महिलाएं नहीं।'' मोना सिंह का दर्द इसको लेकर झलका है और ये काफी हैरान करने वाला है। बता दें कि मोना सिंह ने अपने करियर में ढेरों अच्छे किरदार निभाए हैं लेकिन उनको सफलता नहीं मिली जिसकी वो हकदार थी।

वेब सीरीज कोहरा में पुलिस ऑफिसर का धमाकेदार किरदार निभाने वाली मोना सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं है और कमाल का काम कर रही हैं। पंजाब के उदास सर्दियों के परिदृश्य की पृष्ठभूमि पर आधारित ये वेब सीरीज कमाल की है और इसके पहले सीजन ने भी लोगों को काफी एंटरटेन किया था।

Read more about: mona singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X