मोना सिंह राधा की बेटिया में..

By Staff

Mona Singh
धारावाहिक 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से चर्चा में आईं छोटे परदे की अभिनेत्री मोना सिंह एक बार अभिनय के मैदान में उतर रही है। वह टीवी शो 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखायेंगी' में महत्वपूर्ण भूमिका कर रही है।

बताया जाता है कि शो की कहानी में दिलचस्प बदलाव किया जा रहा है और मोना सिंह की मुख्य भूमिका तय की जा रही है। इस शो में मोना वासू (रोहिनी शर्मा) की और अपूर्व अग्निहोत्री (डा. शेखर) की भूमिका कर रहे हैं।

मोना सिंह के आने के बाद दोनो चरित्र की भूमिका में क्या बदलाव आयेगा, इस बारे में निर्देशक ने फिलहाल तो मौन साध रखा है। मोना ने इससे पहले अपूर्व अग्निहोत्री के साथ टीवी शो में काम किया था और वे प्रेमी जोडी के रुप में लोकप्रिय हो गये थे।

अब वापस वह इस शो के जरिये रोमांस करते नजर आयेंगे। मोना ने उम्मीद जताते हुए कहा कि इस शो में उसकी भूमिका पसंद की जायेगी।

इस धारावाहिक की कहानी राधा और उसकी तीन जवान बेटियों के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने सपनों को पंख देने की उम्मीद से मेरठ से मुंबई पहुंचती हैं। इसका प्रसारण एनडीटीवी इमेजिन पर सोमवार से गुरुवार तक रात 9 बजे किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X