मोना का परिवार खड़ा है उनके साथ
मोना सिंह ने एक बयान में कहा, "यह बहुत ही घटिया और शर्मनाक बात है कि कोई व्यक्ति वेब पर जाकर किसी और के चेहरे पर मेरा चेहरा लगाकर ऐसी वीडियो बनाता है। हमने साइबर क्राइम सेल में इसकी शिकायत की है और आशा करती हूं कि वह अपराधी जल्द ही पकड़ा जाए। लोगों को यह मालूम होना चाहिए कि मैं अभिनेत्री से पहले एक सम्मानित औरत हूं, मेरा भी परिवार और दोस्त हैं।" उन्होंने कहा, "मैं अपने साथ खड़े हुए परिवार और दोस्तों का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने इस मामले को लेकर मेरा काफी सहयोग किया है। यह एक गंभीर मामला है और अब इसे रोक देना चाहिए।"
टेलीविजन नाटक 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से चर्चित और 'क्या हुआ तेरा वादा' में एक गृहिणी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मोना सिंह एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। अपने अब तक के अभिनय के जीवन में किसी भी तरह के स्कैंडल से दूर रहीं मोना सिंह ने कहा, "मुझे इस एमएमएस के बारे में सब पता है, इस समय मैं यही कह सकती हूं कि यह विडियो झूठी है। इसमें दिखाई देने वाली लड़की मैं नहीं हूं। मोना ने साइबर क्राइम सेल में इस एमएमएस की शिकायत कर दी है। टेलीविजन उद्योग से मोना के एक सहयोगी ने कहा, "मोना एक पंजाबी परिवार की लड़की है। इस तरह के स्कैंडल उसके परिवार के लोग इस पेशे के अनिवार्य हिस्से के तौर पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं। मोना भी इस घटना से बहुत विचलित है।"


Click it and Unblock the Notifications












