मोना की बढ़ती डिमांड
जस्सी उर्फ मोना के पास इस वक्त सांस लेने की भी फुर्सत नहीं है. टीवी, रेडियो और यहाँ तक की फिल्म्स के भी ऑफर हैं मोना के पास.
जस्सी के ख़त्म होने के बाद मोना2 महीने तक घर पर आराम करती रहीं और उस आराम से वो इतना बोर हो गयीं कि अब वो सिर्फ़ काम और काम ही करना चाहती हैं. झलक दिखला जा के बाद अब मोना 'एक्स्ट्रीम मेकोवर' में होस्ट के रूप में नज़र आने वाली हैं.
इस बारे में मोना का कहना है कि 'एक्स्ट्रीम मेकोवर' सारी दुनिया में धूम मचाने वाला रियेलिटी शो है. और मुझे इस बात की खुशी है कि होस्टिंग के लिए मुझे चुना गया.
शादी के बारे में सवाल करने पर मोना का एक ही जवाब था कि अभी मेरी शादी अपने काम से हो चुकी है और फिलहाल मैं उसी में व्यस्त हूँ. घर पर आराम करके मैंने देख लिया और एक ही बात समझ में आई कि काम में उलझे रहना ज़्यादा बेहतर है.
लगी रहो मोना...वैसे भी किस्मत एक बार ही दरवाज़ा खटखटाती है.


Click it and Unblock the Notifications