MMS या कमांडो किसने कराया मोना सिंह का ब्रेकअप?
टीवी की फेवरेट स्टार जस्सी यानी मोना सिंह की निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव चल रहे हैं, ऐसी खबरें आ रही हैं कि मोना सिंह और उनके प्रेमी विद्युत का ब्रेकअप हो गया है। जिसका कारण बताया जा रहा है मोना सिंह का अश्लील एमएमएस।
हालांकि यह साबित हो गया है कि जो एमएमएमस मोना का कह कर प्रचारित किया गया, वह मोना का नहीं था लेकिन फिर भी विद्युत का मोना से अनबन का कारण यही बताया जा रहा है।
यही नहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि मोना सिंह के ब्रेकअप की वजह विद्युत की फिल्म कमांडो का हिट होना है।जिसकी वजह से अब विद्युत को मोना सिंह का टीवी करियर काफी छोटा लगने लगा है। वह अपने आप को बड़ा स्टार मानने लगे हैं जिसकी वजह से मोना सिंह और उनके बीच में दुरियां बढ़ गयी है। एमएमएस तो विद्युत के लिए ब्रेकअप का बहाना बन गया।
आपको बता दें कि पिछले दिनों मोना सिंह काफी परेशान थी क्योंकि एक अश्लील एमएमएस में उनका नाम आ रहा था। उन्होंने पुलिस की मदद मांगी तब पता चला कि अश्लील एमएमएस में वह नहीं बल्कि कोई उनकी हमशक्ल है।
फिलहाल पुलिस इस एमएमएस के जनक को खोजने में लगी हुई है। मुश्किल घड़ी में मोना के साथ उनका परिवार और टीवी दर्शक थे, जिन्हें पूरा भरोसा था कि मोना सिंह एमएमएस में शामिल नहीं हो सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












