..................... Mona Singh breaks her silence on playing a mother in 'Laal Singh Chaddha'- it's not an Aamir Khan biopic | लाल सिंह चड्ढा की मां का रोल निभाने के लिए हुई आलोचना पर मोना सिंह ने तोड़ी चुप्पी- 'आमिर की मां नहीं बनी हूं' - Hindi Filmibeat

लाल सिंह चड्ढा की मां का रोल निभाने के लिए हुई आलोचना पर मोना सिंह ने तोड़ी चुप्पी- 'आमिर की मां नहीं बनी हूं'

फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के किरदार की मां रोल मोना सिंह निभा रही हैं। जिसे लेकर काफी सवाल उठाए गए क्योंकि रियल लाइफ में मोना सिंह की उम्र आमिर से कम है। दोनों की उम्र में 17 सालों का अंतर है। अब मोना सिंह ने उम्र संबंधी विवादों पर चुप्पी तोड़ी है और लोगों को जवाब दिया है।

अभिनेत्री ने कहा, "मैं पहले उम्र के अंतर की बहस पर बात नहीं करना चाहती थीं, क्योंकि मैं चाहती थी कि लोग फिल्म देखें। फिल्म में मैं लाल सिंह चड्ढा की मां का रोल कर रही हूं, ना कि आमिर खान की मां का। ये आमिर खान की बायोपिक नहीं है, जहां वो 57 के हैं और मैं 40 की।"

mona-singh-breaks-her-silence-on-playing-a-mother-in-laal-singh-chaddha-its-not-an-aamir-khan-biopic

उन्होंने आगे कहा, मैं पहले ही बेफिक्र थी और मुझे अब भी यह लगता है कि लोग फिल्म देखने के बाद ऐज गैप पर सवाल नहीं उठाएंगे। मुझे मेरी परफॉर्मेंस के लिए जो सराहना मिल रही है, मैं उससे बहुत खुश हूं।

इससे पहले, आमिर खान ने भी इस विवाद पर अपनी राय व्यक्त की थी और कहा था कि वास्तविक उम्र के बावजूद अपने चरित्र की उम्र की तरह दिखना और अभिनय करना एक अभिनेता का काम है। उन्होंने फिल्म में मोना सिंह के अभिनय की प्रशंसा भी की।

Recommended Video

Aamir Khan बुरे फंसे Laal Singh Chaddha को लेकर; वकील ने दर्ज कराई शिकायत | FilmiBeat *Bollywood

अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन विवादों की वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी नुकसान सहना पड़ रहा है। फिल्म ने दो दिनों में 20 करोड़ के लगभग की कमाई की है।

वहीं, विवादों की बात करें तो फिल्म को लेकर दिल्ली के एक वकील ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा से आमिर खान, पैरामाउंट पिक्चर्स और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वकील का आरोप है कि आमिर ने अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा से भारतीय सेना का अपमान और हिंदू समाज की भावनाएं आहत की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X