आलिया और ईशा अंबानी को इस हसीना ने कर दिया फेल, हाथों में फड़फड़ाती तितलियां बांधकर पहुंचीं Met Gala

mona patel

Mona Patel At Met Gala: फैशन की दुनिया में सबसे फेमस इंवेट्स में से एक, मेट गाला 2024, मंगलवार को हुआ। इस बार भी भारत की तरफ से आलिया भट्ट और ईशा अंबानी ने ग्लोबल स्टेज पर भारत को नाम ऊंचा किया। लेकिन इन सबके बीच एक और भारतीय हसीना का वीडियो सामने आया है, जिसने मेट गाला की लाइमलाइट ही लूट ली।

मोना पटेल ने जैसे ही मेट गाला के फंक्शन में कदम रखा, सभी की निगाहें उन्हीं पर आकर ठहर गईं। इसके पीछे का कारण था उनकी हाथों में बंधी तितलियां जो फड़फड़ा रही थीं। जी हां, उनकी मूविंग बटरफ्लाई ड्रेस ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। कई यूजर्स ने तो मोना पटेल के इस आउटफिट को बेस्ट लुक तक करार दे दिया है।

मोना पटेल ने जैसे ही ग्लोबल फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की चरम सीमा के बीच अपना मेट गाला डेब्यू किया और कुछ ही समय में, वह इंटरनेट छा गईं और हर कोई यही जानने में लग गया कि ये नया चेहरा कौन है?

मेट गाला 2024 के रेड कार्पेट पर उतरते समय मोना न्यूड रंग के बटरफ्लाई कोर्सेट गाउन में लोगों को दंग कर दिया। जैसे ही उन्होंने पोज़ दिया, लोगों ने देखा कि उनकी बाजुओं पर सजी छोटी तितलियां असल में फड़फड़ा रही थीं! प्रसिद्ध लॉ रोच द्वारा स्टाइल किया गया, मोना का आइरिस वैन हर्पेन आउटफिट और लुक ड्रेस कोड 'द गार्डन ऑफ टाइम' और थीम 'स्लीपिंग ब्यूटीज: रीवाकिंग फैशन' के साथ पूरी तरह से मेल खाता था।

मेट गाला 2024 में अपना लुक पेश करते ही मोना ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। लोगों को हैरानी हुई कि ये कौन है जिसने अपने डेब्यू में ही बड़े नामों की भी वाहवाही लूट ली।

कौन हैं मोना पटेल

मोना पटेल एक भारतीय फैशन इंडस्ट्रलिस्ट हैं, जो वडोदरा, गुजरात की रहने वाली हैं और इस वक्त अमेरिका में रहती हैं। कथित तौर पर वह कम उम्र में रटगर्स यूनिवर्सिटी में हाई एजुकेशन पाने के लिए अमेरिका चली गईं और 2003 में, उन्होंने वहीं बसने का फैसला किया और तभी उनकी बिजनेसवुमन बनने की जर्नी शुरू हो गई। वह अब अमेरिका में एक मिलियन डॉलर का साम्राज्य चलाती हैं, जिसमें कुटॉर फॉर केयर नामक उनका नॉन-प्रॉफिट बिजनेस भी शामिल है, जिसके जरिए से जरूरतमंदों का समर्थन करने के लिए फैशन का इस्तेमाल करती हैं।

ऑनलाइन फैशन पुलिस ने पहले ही उन्हें रात का सबसे अच्छा पहनावा वाला चेहरा घोषित कर दिया है, और कुछ ने तो यहां तक कहा कि वह उन कुछ लोगों में से एक थीं जिन्होंने मेट गाला 2024 की थीम और ड्रेस कोड दोनों को एक ही लुक में व्यक्त किया।

Read more about: mona patel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X