'थ्री इडियट' में है मोना सिंह

लेकिन अब वह बालीवुड में अपने कदम रख रही है। वह विधु विनोद चौपडा की फिल्म 'थ्री इडियट' में आमिर खान और करीना कपूर के साथ काम कर रही है। फिल्म का निर्देशन राजू हिरानी कर रहे हैं।
मोना सिंह इस फिल्म के लिये काफी उत्साहित और आत्मविश्वास से भरी हुई है। उसने कहा कि वह राजू हिरानी से पिछले साल न्यूयार्क में मिली थी। उन्होंने कहा था कि वे एक फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं और उसके लिये कुछ भूमिका निकालेंगे।
एक साल बाद जब राजू का फोन आया तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। इसमें वह करीना कपूर की बहन बनी है. दोनो बोमन इरानी की बेटियां होती हैं।
मोना ने बताया कि फिल्म में आमिर खान की उपस्थिति से वह बेहद रोमांचित है। इसमें उसे बिल्कुल नया लुक दिया गया है। टीवी में अपने अभिनय का जलवा दिखाने के बाद देखें मोना फिल्मों में क्या धाक दिखाती है।


Click it and Unblock the Notifications