सौतन श्रीदेवी के लिए शादी की अंगूठी खुद लाईं थीं मोना कपूर, बोनी कपूर ने कर डाला इतना बड़ा खुलासा

Mona Kapoor Bought Rings for Sridevi- बोनी कपूर उस वक्त विवादों में आ गए थे जब एक पत्नी और बच्चे होते हुए भी वो श्रीदेवी से शादी करने को लेकर खबरों में आए थे। ये वक्त साल 1996 का था जब उन्होने अभिनेत्री से शादी की थी।
बता दें कि मोना कपूर के साथ उन्होने शादी की थी और उनके दो बच्चे, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर। भले ही इस फैसले ने बच्चों समेत मोना को हिलाकर रख दिया था लेकिन उनको बोनी कपूर के इस रिश्ते को लेकर सबकुछ पता था। बाद में मोना ने अपनी सौतन श्रीदेवी के लिए कुछ ऐसा किया था जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
मोना कपूर ने श्रीदेवी के लिए खरीबी अंगूठी
मोना कपूर ने बोनी कपूर और श्रीदेवी दोनों के लिए शादी की अंगूठियां खरीदी थीं और इस बात ने उस वक्त सभी को हैरान किया था। आमतौर पर सौतने शक्ल तक देखना पसंद नहीं करती हैं। इस बात का खुलासा खुद बोनी कपूर ने किया था।
बता दें कि पब्लिक में उन्होने कहा था कि मैने और श्रीदेवी ने जो अंगूठियां शादी में पहनी थी वो मोना की लाई हुईं थीं। आज भले ही दोनों परिवार के बीच सुलह है लेकिन एक वक्त था जब अर्जुन कूपर और जान्हवी बात नहीं करते थे। हालांकि श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर ने बहनों को सहारा दिया था।
आज भी बोनी कपूर किसी ना किसी तरह से अपनी मृत पत्नी को याद करते रहते हैं। विदेश में अचानक उनका निधन हुआ था और इस घटना ने सबको हैरान करके रख दिया था। आज दोनों परिवार साथ हैं। मोना कपूर के बेटे अर्जुन कपूर और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर स्टार हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनको लेकर चर्चा होती है। बोनी कपूर श्रीदेवी से कितना प्यार करते थे वो आज भी उनकी बातों में झलकता है।


Click it and Unblock the Notifications











