पाई पाई को तरस जाएगी सीमा हैदर? गुलाम हैदर के इंडियन वकील ने तैयार किया तगड़ा प्लान!

संघर्ष करते करते सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति ने इंसाफ के लिए लड़ने का नया रास्ता खोज ही लिया है। जी हां, इस वक्त सोशल मीडिया पर सीमा हैदर को लेकर चर्चा है। गुलाम हैदर को उनका वकील इंडिया में ही मिल गया है।
गुलाम के वकील मोमिन मलिक ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। मोमिन मलिक का कहना है कि सबले पहले वो सीमा हैदर की कमाई का रास्ता बंद करवाएंगे। गौरतलब है कि सीमा जब पाकिस्तान से भागकर इंडिया आई थी तो सचिन की आर्थिक हालत खराब था।
लेकिन सीमा एक सेलिब्रिटी बन गई और अब यूट्यूब पर वो वीडियो बनाती है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब से लगातार अब कमाई भी रही है। मोमिन मलिक का कहना है कि इस तरह से अगर किसी विदेशा नागरिक पर केस चल रहा है तो वो ना तो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकता है और ना ही उसको रील बनाने का आधिकार है। मोमिन मलिक काफी जल्दी सीमा हैदर चैनल रुकवाने वाले हैं।
बिना तलाक के की शादी
मोमिन मलिक ने कहा है कि अगर कोई महिला बिना तलाक लिए शादी करती है तो ये गैरकानूनी है। इसको लेकर सीमा हैदर पर वो कार्यवाही करने को लेकर काम कर रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि सीमा हैदर के मुंहबोले भाई और वकील एपी सिंह की प्रतिक्रिया इस मामले में कैसी होती है। उन्होने पहले ही दावा कर दिया था कि वो किसी सूरत में सीमा को वापस नहीं जाने देंगे।
पांच साल की सजा का दावा
गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक काफी कॉंफिडेंट हैं और उन्होने कहा है कि, वो अब सीमा हैदर को पांच सालों के लिए जेल करवाएंगे। गुलाम के वकील ने यह भी कहा है कि ना सिर्फ सीमा हैदर को वो 5 साल की जेल करवाएंगे बल्कि उनके चार मासूम बच्चों को पाकिस्तान उनके पिता के पास भिजवाएंगे। अब इस बयान के बाद खबरों का बाजार गर्म है और सीमा हैदर के चाहने वाले दुखी हैं।


Click it and Unblock the Notifications