..................... Mom-to-be Deepika Padukone baby bump is visible as she gone to cast her vote with Ranveer Singh - Hindi Filmibeat

पति संग वोट डालने पहुंचीं Deepika Padukone, वीडियो में साफ- साफ दिखा एक्ट्रेस का बेबी बंप

Deepika Padukone

Deepika Padukone Baby Bump: मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं और लोग उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में हर अपडेट जानना चाह रहे हैं। अभी तक खबरें आ रही थीं कि दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी के लिए सेरोगेसी का सहारा लिया है लेकिन अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है।

होने वाली मां दीपिका पादुकोण जब आज अपने पति रणवीर सिंह के साथ वोट डालने पहुंचीं तो उनकी ढीली शर्ट में बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था। एक्ट्रेस का बेबी बंप पहली बार तब दिखाई दिया जब दीपिका अपने पति की मदद से पोलिंग बूथ की ओर चल रही थीं।

रणवीर और दीपिका दोनों सफेद शर्ट और हल्के नीले रंग की जींस पहने नजर आए। वोट डालने के लिए बूथ की ओर जाते समय दीपिका ने रणवीर का हाथ कसकर पकड़ लिया। इन दोनों का वीडियो देखकर हर कोई दीपिका की सलामती की दुआ कर रहा है। दीपिका और रणवीर दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं।

रणवीर ने सावधानी से दीपिका को कार से बाहर निकलने में मदद की क्योंकि कई फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर इस कपल का इंतजार कर रहे थे, खासकर दीपिका। कई बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर पहले ही अपना वोट डाल चुके हैं। अक्षय कुमार, जान्हवी कपूर, मनोज बाजपेयी, गुलजार, बेटी मेघना गुलजार, राजकुमार राव, सुनील शेट्टी वोट डालने जल्दी पहुंच गए थे।

दीपिका पादुकोण ने इस साल मेट गाला को स्किप किया क्योंकि वो कथित रूप से बेबीमून पर गई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर भी सामने आई थीं। विदेश यात्रा से लौटने पर उन्होंने किसी भी पैपराजी को अपने बेबी बंप की तस्वीर नहीं लेने दी। उन्होंने जानबूझ कर कैमरे पर हाथ रख दिया था।

एक्ट्रेस को वर्कफ्रंट की बात करें तो 'सिंघम अगेन' में दीपिका अपने पति रणवीर के साथ नजर आएंगी। उनकी एक बड़ी रिलीज 'कल्कि 2898 एडी' भी आने वाली है।

Read more about: deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X