HNY कंट्रोवर्सी पर बोले जूनियर बच्चन, ली मम्मी की साइड
फिल्म हैप्पी न्यू ईयर पर जया बच्चन के बयान ने कैसा बवंडर पैदा किया, इसे बताने की तो शायद जरूरत नहीं। लेकिन यह जरूर अहम बात है कि बिना किसी दरार के यह बात अब खत्म हो गई है। शाहरूख के बाद अभिषेक बच्चन ने भी कह दिया कि मम्मी का बात को गलत ढ़ंग से पेश किया गया।
गौरतलब है कि, एक कार्यक्रम के दौरान जया बच्चन ने हैप्पी न्यू ईयर पर टिप्पणी करते हुए कहा थी, 'उन्होंने इतनी वाहियात फिल्म मैंने पूरे दशक में नहीं देखी है। सिर्फ अभिषेक की वजह से मैंने यह फिल्म देखी।' बस फिर क्या था, जया का यह बयान बॉलीवुड गलियारों में जंगल में आग की तरह फैल गया। खबरों में यहां तक आया कि अमिताभ बच्चन ने इस बयान के लिए शाहरूख खान से माफी मांगी थी, हांलाकि शाहरूख ने इस खबर को खारिज कर दिया था। और बयान दिया था कि बच्चन परिवार के साथ उनका रिश्ता बिल्कुल पहले की तरह है।
लेकिन इस पूरे मामले में अभिषेक बच्चन की ओर से पूरी चुप्पी देखी जा रही थी। लेकिन कल जूनियर बच्चन ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि मां के बयान को पूरी तरह से बनाकर पेश किया गया है। मुझे लगता सच सिर्फ उन लोगों को ही पता है, जो वहां मौजूद थे।
अभिषेक ने कहा कि, मीडिया ने इस खबर को ज्यादा ही सेंशेशनल तरीके से पेश कर दिया। जिसकी जरूरत नहीं थी। हैप्पी न्यू ईयर में निभाए अपने किरदार से मुझे बहुत प्यार है।


Click it and Unblock the Notifications
