#FirstLook: विलेन हो तो ऐसा हो....वरना फिर ना हो!
फिल्म मॉम के नए पोस्टर में नवाज़ुद्दीन का लुक देख आप हैरान रह जाएंगे।
एक और अगली बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए आप तैयार हो जाइए। हम बात कर रहे हैं श्रीदेवी की आने वाली अगली फिल्म 'मॉम' के बारे में। हाल ही में इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का लुक सामने आया है। इस लुक को देखकर तो यही लग रहा है कि नवाज़ फिल्म में विलेन के रोल में हैं।
नवाज़ुद्दीन के इस लुक को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ऐसा लग रहा है कि नवाज़ इस साल अपनी हर फिल्म में धमाका करने वाले हैं क्योंकि वो आपको इस साल आप कई अलग-अलग अवतार में देखेंगे।
बाबूमोशाय बंदूकबाज, मुन्ना माइकल, मंटो और मॉम, इन चारों ही फिल्मों में नवाजुद्दीन दमदार रोल में नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications