सोनाक्षी के इंटिमेट सींस पर मां को नो प्राब्लम

इस शुक्रवार को सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म लुटेरा पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है, लगातार हेक्टिंग शेड्यूल की वजह से सोनाक्षी थोड़ा बीमार भी हो गयीं लेकिन फिर भी जहां तक संभव हो पा रहा है सोनाक्षी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इसी क्रम में एक टीवी चैनल पर फिल्म को प्रमोट करते-करते अचानक से सोनाक्षी का पारा सातवें आसमान में चढ़ गया। वजह थी उनसे पूछा गया एक सवाल।

टीवी चैनल से बात करते हुए सोनाक्षी ने जोरदार खंडन किया कि उनकी मां उनके काम में हस्तकक्षेप करती हैं। सोनाक्षी ने कहा कि फिल्म लुटेरा के इंटिमेट सींस को लेकर मेरी मां ने मुझसे कोई शिकायत नहीं की और ना ही वह अपसेट हुईं। मां जानती है कि फिल्म का हिस्सा होता है यह सब। मैनें कोई गलत काम नहीं किया है और ना ही ऐसा कर सकती हूं जिसकी वजह से मुझे और मेरे परिवार को शर्मिंदगी उठानी पड़े।

वैसे हाल ही में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग पर सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा ही काफी खुश नजर आयीं। उन्होंने फिल्म देखने के बाद सोनाक्षी को गले लगा लिया था और जी भर के प्यार किया था।

आईये आपको बताते हैं लुटेरा से जुड़ी कुछ खास बातें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X