POSTER: 2017 की सबसे दमदार फिल्म बन सकती है ये.. 3 स्टार्स के साथ!
श्रीदेवी, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म मॉम का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
श्रीदेवी, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'मॉम' का पहला मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। और कोई शक नहीं कि यह काफी शानदार है। जैसा कि फिल्म के नाम से जाहिर है.. फिल्म मां की कहानी है।
रवि उद्यवर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक सौतेली मां और बेटी की कहानी है। किस तरह एक मां अपनी बेटी से साथ हुए अत्याचार का बदला लेती है। श्रीदेवी की दमदार भूमिका की तो अभी से चर्चे हैं। यह फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

फिल्म का यह मोशन पोस्टर देखने के बाद अब हमें ट्रेलर का इंतजार है। बता दें, ट्रेलर 1 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। जहां यह देखने मिलेगा कि फिल्म में नवाजुद्दीन और अक्षय खन्ना का किरदार क्या है।


Click it and Unblock the Notifications