MOM का एक नया पोस्टर आउट..दमदार लुक में अक्षय खन्ना और श्रीदेवी
मॉम फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें अक्षय खन्ना और श्रीदेवी नजर आ रही हैं।
श्रीदेवी की अगली फिल्म काफी समय से सुर्खियों में हैं। लोग फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि फिल्म में श्रीदेवी भी बिल्कुल दमदार भूमिका में नजर आ रही हैं। अक्षय खन्ना और श्रीदेवी के अलावा फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी हैं।फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है।
[प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करना आसान नहीं...दिया करारा जवाब]
रवि उद्यवर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक सौतेली मां और बेटी की कहानी है। किस तरह एक मां अपनी बेटी से साथ हुए अत्याचार का बदला लेती है। श्रीदेवी की दमदार भूमिका की तो अभी से चर्चे हैं। यह फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

फिल्म में नवाजुद्दीन बने हैं दमदार विलेन.. जबकि अक्षय खन्ना पुलिस के किरदार में है, जो श्रीदेवी की लड़ाई में उनकी मदद करते दिखेंगे। बहरहाल, कोई शक नहीं कि जुलाई का महीना काफी दिलचस्प होने वाला है।
बहरहाल श्रीदेवी इसके पहली इंग्लिश विग्लिश से बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी की शुरूआत कर चुकी हैं। उनकी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश को भी काफी पसंद किया गया था। अब दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications