..................... करीना कपूर ने व्हाइट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, तस्वीरों में देखें एक्ट्रेस का बदला लुक-PICS mom Kareena Kapoor Khan rocks in latest pics Snapped in mumbai flaunts baby bump - Hindi Filmibeat

करीना कपूर ने व्हाइट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, तस्वीरों में देखें एक्ट्रेस का बदला लुक-PICS

हाल में ही करीना कपूर मुंबई में स्पॉट हुईं। व्हाइट ड्रेस में करीना कपूर खान बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस दौरान वह मीडिया को देख पोज भी देने लगीं। ढीले ढाले कपड़ों में करीना कपूर ने खुद को नॉर्मल रखने की कोशिश की। हालांकि वह पहले से थोड़ी बदली बदली नजर आ रही हैं। व्हाइट ड्रेस के साथ ब्लैक चश्मे के साथ वह गजब ही लग रही थीं। उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए और हाथ हिलाकर बाय भी कहा।

प्रेग्नेंसी में करीना कपूर और भी ज्यादा चर्चा में आ जाती हैं। वह बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस रही होंगी जिन्होंने प्रेग्नेंसी में और बेबी बंप दिखने के बाद भी लगातार काम किया। वह कई इंटरव्यू में भी कह चुकी हैं कि ये एक नॉर्मल स्टेज है तो इसमें इतना हिचकना क्यों। बता दें बेबी बंप के साथ फोटोशूट करवाना व रैंप पर चलना भी सबसे पहले फैंस ने करीना कपूर को ही देखा होगा।

साल 2016 में जब करीना कपूर तैमूर को जन्म देने वाली थीं तो वह कई स्टेज पर रैंप वॉक की और फोटोशूट भी करवाया। करीना अपनी प्रग्नेंसी में खान-पान व स्वास्थ्य के साथ साथ अपने फैशन पर भी पूरा ध्यान देती हैं। वह मैचिंग आउटफिट्स और स्टाइल को दमदार बनाए रखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X