मंदिरा ने कहा सच में मां जैसा कोई नहीं...
अभिनेत्री आखिरी बार अनिल कपूर के साथ टेलीविजन कार्यक्रम '24' में दिखी थीं। हाल ही में मंदिरा ने कहा था कि टीवी शो, साड़ियों की दुकान, दो साल के बेटे की देखभाल और कई सारे कामों में व्यस्त मंदिरा बेदी कहती हैं कि उन्हें अब काम से छुट्टी चाहिए, उन्हें आराम की सख्त जरूरत है ताकि कुछ नया काम शुरू करने से पहले वह तरोताजा हो सकें।
उन्होंने आगे कहा, "फिलहाल मैं थोड़ा आराम करना चाहती हूं, चैन की सांस लेना चाहती हूं, क्योंकि मैं मार्च से लगातार काम कर रही हूं। अपने लिए मेरे पास वक्त ही नहीं बचा, यहां तक कि ठीक तरह से सो भी नहीं पा रही हूं। अब कुछ नया शुरू करने से पहले थोड़ा आराम चाहिए।"
मंदिरा ने अभिनेता अनिल कपूर के टीवी धारावाहिक '24' में आतंकवाद निरोधी इकाई की एक अधिकारी निकिता की भूमिका निभायी थी जिसकी कि काफी तारीफ हुई है। बहुत जल्द इस शो का पार्ट 2 भी आने वाला है।
Must See: मंदिरा बेदी की दिलकश तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications
