रहना है तेरे दिल में रीमेक - मॉम डायरेक्टर रवि उदयावर संभालेंगे फिल्म की कमान
काफी समय से रहना है तेरे दिल में रीमेक या सीक्वल की चर्चा चल रही है और अब फिल्म की गाड़ी पटरी पर भी आ चुकी है और तेज़ी से दौड़ने वाली है। खबर है कि रहना है तेरे दिल में रीमेक की कमान जैकी भगनानी ने रवि उदयावर को सौंपी है। रवि उदयावर इससे पहले, हिंदी सिनेमा को मॉम जैसी फिल्म दे चुके हैं जिसके लिए श्रीदेवी को नेशनल अवार्ड मिल चुका है।
फिल्म के लिए ऐसी कास्टिंग ढूंढी जा रही है जो बिल्कुल फ्रेश हो। इसके लिए अभी चर्चा चल रही है। इस बार भी कहानी, एक लड़की और दो लड़कों का प्रेम त्रिकोण होगी।

गौरतलब है कि जैकी भगनानी पहले, ओरिजिनल स्टारकास्ट के साथ ये फिल्म बनाना चाहते थे और 20 साल आगे की कहानी दिखाना चाहते थे जो कि सही मायनों में एक सीक्वल होती। लेकिन सैफ अली खान, आर माधवन और दीया मिर्ज़ा को एक साथ लाना नामुमकिन था।
रहना है तेरे दिल में ऐसा काफी कुछ खास था जो लोगों के दिल को छू गया था। फिल्म युवाओं के लिए बिल्कुल ताज़ा अनुभव थी।

मैडी का पहला प्यार
एक लड़की देखी बिल्कुल बिजली की तरह..वन फ्लैश...एक चमक और मैं अपना दिल खो बैठा...अब बस एक ही तमन्ना है...रहना है उसके दिल में...जिस भोलपन और सादगी से आर माधवन ने अपने दिल की बात कही थी, वो दर्शकों को छू गई।

आम लड़कों से जुड़ गया मैडी
जब किसी लड़की से प्यार हो जाता है ना तो फिर चौबीस घंटे दिल के चैनल पर एक ही प्रोग्राम चलता है...जस्ट मोहब्बत। मैडी का शरारती स्वभाव और उसका बात बात पर चिढ़ना फिल्म की यूएसपी थी।

गर्ल नेक्स्ट डोर की इमेज
दिया मिर्ज़ा का भोलापन, मासूमियत और उनकी अदाएं फिल्म का कंपलीट पैकेज थी। वैसे भी उनकी खूबसूरती ने फिल्म में चार चांद लगाए थे और उनकी ताज़गी को इंडस्ट्री ने सराहा था।

बिगड़े नवाब के रोल में जंचे
एक बार ज़िंदगी में ज़रूर मिलना, नवाबी गुस्से में यह डायलॉग बोलते हुए सैफ को दर्शकों ने खूब सराहा। उनका लुक और उनका रॉयल अंदाज़ युवाओं के सर चढ़ कर बोला। वहीं उनकी ज़हीनीयत ने भी अपना जादू चलाया

पप्पा हो तो ऐसे
अगर किसी लड़के को फिल्म देखनी है तो लड़की के साथ देखनी चाहिए नहीं तो फिल्म की इंसल्ट है, थियेटर की इंसल्ट है और थियेटर में बैठी सारी ऑडियंस की इंसल्ट है। गरम मिज़ाज़ मैडी के कूल डैडी युवाओं को खूब पसंद आए।

सिरफिरा और Confused Youth
फिल्म ने कॉलेज के ग्रुप्स की याद को भी ताज़ा किया। इसके यूथ इस इमेज से तुरंत जुड़ गया। गलत वक्त पर, गलत इंसान पर गलत वजह से तूने हाथ उठाया। आज तो मिल गया, दोबारा कभी मत मिलना।

सच कह रहा है दीवाना दिल
फिल्म के गानों का जादू भी सर चढ़कर बोला । आज भी युवाओं की प्ले लिस्ट में रहना है के गाने मिल जाएंगे। फिर चाहे सच कह रहा है दीवाना दिल की वॉर्निंग हो या सोनू निगम की आवाज़ में कैसे मैं कहुं तुझसे, रहना है तेरे दिल में।

मैडी और रीना
दीया मिर्ज़ा और माधवन की जोड़ी आज भी फैन्स को उतनी ही पसंद है जितनी कि फिल्म की रिलीज़ के टाईम थी। दिलचस्प खबर ये है कि फिल्म में माधवन और दीया मिर्ज़ा एक स्पेशल कैमियो में नज़र आ सकते हैं।

नया या पुराना
अब देखना ये है कि दीया मिर्ज़ा और आर माधवन फिल्म में अपने ही पुराने किरदारों में दिखाई देंगे या फिर वो किसी नए किरदार में दिखेंगे। आपके भी दिमाग में अभी से ज़रा ज़रा बजने लगा ना?


Click it and Unblock the Notifications











