शेरनी के सेट पर विजय राज ने की छेड़छाड़, क्रू सदस्य ने कहा- ये चौथी बार हुआ, अपनी तरफ खींच लिया
गली ब्वॅाय, पटाखा और गुलाबो-सिताबो के साथ कई फिल्मों में अपनी प्रतिभा दिखा चुके एक्टर विजय राज पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है।इस महीने के शुरुआत में विजय राज पर उनकी फिल्म की एक महिला सदस्य ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इसके बाद उन्हें गोंदिया में गिरफ्तार भी किया गया। उन्हें जमानत भी बाद में दे दी गई।
फिल्म शेरनी की शूटिंग के दौरान इस तरह के हालात पैदा हुआ। आखिर ऐसा क्या हुआ था उस दिन इस बात की जानकारी क्रू के एक सदस्य ने नाम नहीं बताने के शर्त पर दी है। मिड डे को उस दिन की पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ये सोमवार की घटना है। वहां पर करीब 30 लोग मौजूद थे।

वह लड़की वहां पर बैठी हुई थी। जब विजय ने उनका अटेंशन पाने के लिए उसका हाथ पकड़ा। तभी उस लड़की ने अपना आपा खो दिया और विजय राज पर भड़क उठीं। उसके हिसाब से वर्क प्लेस पर किसी फीमेल क्रू सदस्य के साथ बर्ताव करने का ये सही तरीका नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications











