'क्रुक..' सफल रही तो उदिता के होंगे मोहित

Crook
बीते कुछ सालों से अभिनेत्री उदिता गोस्वामी संग समय बिता रहे निर्देशक मोहित सूरी अब उनसे विवाह करना चाहते हैं लेकिन उनका कहना है कि यदि आस्ट्रेलिया में नस्लवाद पर आधारित उनकी फिल्म 'क्रुक इट्स गुड टू बी बैड' सफल रहती है तो ही वह यह शादी करेंगे।

मोहित ने कहा, "उदिता जिस जीवनशैली में रहती हैं, वह आगे भी वैसे ही रहें इसके लिए मुझे पैसे की जरूरत है। इस बात का कोई सवाल ही नहीं है कि पहले शादी कर ली जाए और व्यवहारिक बातों पर बाद में सोचा जाए। इसलिए 'क्रुक..' का सफल होना जरूरी है। जिस दिन यह फिल्म सफल घोषित कर दी जाएगी, मैं उनके सामने विवाह का प्रस्ताव रखूंगा। इसके बाद उन्हें अपना निर्णय देना होगा।"

इस बीच उदिता भी फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना कर रही हैं लेकिन जब बुधवार रात दोस्तों और परिवार के लिए इसका पहला प्रदर्शन हुआ तो वह नदारद थींमोहित कहते हैं, "यह प्रदर्शन फिल्म के कलाकारों और निर्माण दल के लिए था। उदिता जल्दी ही यह फिल्म देखेंगी।"

वैसे तो 'क्रुक.' आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों के खिलाफ हुए नस्लवादी हमलों पर आधारित है लेकिन मोहित को डर है कि कहीं उनकी इस फिल्म को सामाजिक-राजनीतिक फिल्म घोषित न कर दिया जाए। वह राहुल ढोलकिया की 'लम्हा' जैसी राजनीतिक फिल्मों के अंजाम से खौफजदा हैं।'क्रुक..' में इमरान हाशमी, अर्जन बाजवा और नवोदित अभिनेत्री नेहा शर्मा ने अभिनय किया है। महेश भट्ट के निर्माण में बनी यह फिल्म आठ अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X