सैफ संग काम करने को बेकरार हैं मोहित

बॉलीवुड में नए कलाकारों को अपनी फिल्मों में जगह देने वाले फिल्म निर्माता मोहित सूरी जल्द ही अभिनेता सैफ अली खान के साथ मिलकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि अभी तक कुछ भी डिसाइड नहीं हुआ है और वो जल्बद ही सैफ से इस बारे में बात करके सब कुछ फाइनल करेंगे। मोहित ने ये भी कहाकि अभी तो वो फिल्म की कहानी लिख रहे हैं। जब कहानी पूरी हो जाएगी तब वो सैफ से बात करेंगे। चर्चित फिल्म 'कलयुग' में बाल कलाकार कुणाल खेमू को मुख्य भूमिका में दिखाने वाले सूरी ने कहा, "मैं अभी फिल्म की पटकथा लिख रहा हूं। हां, इस फिल्म में सैफ का किरदार है। इसको लेकर मैं जल्द ही उनसे बात करूंगा। लेकिन मैं अभी फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता।"

मीडिया ने जब मोहित से यह पूछा कि वो सैफ को ही इस फिल्म में क्यों लेना चाहते हैं तो सूरी ने कहा "सैफ एक अद्भुत अभिनेता हैं। मैंने इससे पहले किसी भी खान अभिनेता के साथ काम नहीं किया है। इस फिल्म के लिए सैफ सर्वश्रेष्ठ हैं।" मोहित सूरो को अचानक ये क्या सूझी कि वो सैफ को अपनी फिल्म में कास्ट करने की सोच रहे हैं ये तो ्मोहित को ही पता होगा लेकिन ये तो जरुर है कि सैफ को भी अभी तक इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि कोई उन्हें लेकर अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहा है।

31 वर्षीय फिल्म निर्देशक मोहित सूरी ने 'वो लम्हे' और 'मर्डर 2' जैसी बहुचर्चित फिल्में बनाई हैं। इनकी फिल्म 'आशिकी 2' भी जल्द ही आने वाली है। मोहित सूरी बॉलीवुड के जाने माने निर्देशकों में से एक हैं। मोहित अगर सैफ के लिए कोई कहानी लिख रहे हैं तो वो वाकई बेहतरीन होगी। सैफ अली खान फिल्हाल अपनी फिल्म बुलैट राजा में व्यस्त हैं। हाल ही में वो अपनी फिल्म बुलैट राजा की शूटिंग खत्म करके मुंबई वापस आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X