अधूरी कहानी के बाद अब अधूरी गर्लफ्रैंड..oops हाफ गर्लफ्रैंड बनाएंगे मोहित सूरी
मोहित सूरी की हालिया रिलीज हमारी अधूरी कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की है। महेश भट्ट की लिखी कहानी पर आधारित हमारी अधूरी कहानी ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। फिल्म मे विद्या बालन, इमरान हाशमी, राजकुमार राव जैसे बेहतरीन सितारों ने काम किया था और उनके अभिनय से दर्शकों भी काफी इंप्रेस हुए।
अब मोहित सूरी अपनी अगली फिल्म चेतन भगत की बेस्टसेलर नॉवेल हाफ गर्लफ्रैंड पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। हाफ गर्लफ्रैंड एक यंग कपल की लव स्टोरी है जिसमें रिया जो कि एक मॉर्डन लड़की है से एक बिहारी लड़के माधव को प्यार हो जाता है। माधव और रिया की इस प्रेम कहानी में बहुत ही ट्विस्ट्स और टर्न्स हैं जो कि दर्शकों को काफी पसंद आएंगे।
15 दिनों तक क्यों नहीं सो पाए विद्या बालन और इमरान!
लेकिन आपको बता दें कि हाफ गर्लफ्रैंड भी एक ट्रैजिक लव स्टोरी है जिसका अंत एक बार फिर से अधूरा ही मिलेगा। तो इस बार भी दर्शक थियेटर से बाहर निकलते समय थोड़ा दुखी ही होंगे। आशिकी 2, मर्डर 2, एक विलेन, हमारी अधूरी कहानी और अब हाफ गर्लफ्रैंड।
फिल्हाल हाफ गर्लफ्रैंड की कास्टिंग के लिए ऑडीशन शुरु हो चुके हैं और उम्मीद है कि जल्द ही मोहित सूरी अपनी बेहतरीन कास्ट के साथ फिल्म की अनाउंसेंट करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
