चेतन की 'हाफ गर्लफ्रेंड' को पर्दे पर उतारेंगे मोहित सूरी
चेतन भगत देश के शायद एकमात्र लेखक हैं जिनके लिखे सारे उपन्यासों पर फिल्में बन चुकी हैं। अब तक चेतन ने चार नॉवेल लिखे हैं जिन पर फिल्में बन चुकी हैं। चेतन की पांचवी नॉवेल है 'हाफ गर्लफ्रेंड' जिस पर भी फिल्म बनेगी इसका फैसला हो चुका है और इस नॉवेल पर फिल्म कौन बनायेगा इसका खुलासा चेतन भगत ने रविवार को ट्विटर पर कर दिया है।
भगत ने रविवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "यह घोषणा करते हुए बहुत खुश हूं कि (आशिकी 2, एक विलेन) निर्देशक मोहित सूरी मेरी किताब 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित फिल्म का निर्देशन करेंगे।"
चेतन भगत के पांचवे नॉवेल पर भी बनने जा रही है फिल्म
कहा जा रहा है कि 'हाफ गर्लफ्रेंड' उपन्यास एक बिहारी लड़के के समाज के उच्च तबके की लड़की के प्रेम में पड़ने की कहानी है। फिल्म में लीड रोल कौन प्ले करेगा इसका खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन इतना तय है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल होगी।
'किक' ने झंडे क्या गाड़े.. चेतन डायरेक्शन की सोचने लगे
आपको बता दें कि चेतन भगत के उपन्यास 'फाइव प्वाइंट समवन (3 इडियट्स), 'वन नाइट एट द कॉल सेंटर' (हेलो), 'द थ्री मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ' (काय पो चे) और '2 स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माय मेरिज' (2 स्टेट्स) पर फिल्में बन चुकी हैं।
चेतन भगत ने इस साल की हिट फिल्म किक की पटकथा भी लिखी थी और उन्होंने कुछ समय पहले कहा था कि वो डायरेक्शन में भी हाथ आजमा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
