AR Rahman संग लिंकअप की अफवाहें उड़ने पर मोहिनी डे ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो मेरे पिता समान हैं...

Mohini dey

Mohini dey broke Silence on rumors of linkup with AR Rahman: ए आर रहमान जाने माने सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं, लेकिन इन दिनों ए आर रहमान अपनी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर खुलासा किया था कि वह अपनी पत्नी सायरा बानो से अलग हो रहे हैं। 29 साल की शादी टूटता देख फैन्स को भी बड़ा झटका लगा था। क्योंकि जब भी दोनों को देखा गया दोनों एक परफेक्ट कपल के तौर पर नजर आए। वहीं दोनों के तलाक की खबर सुन लोगों के तो होश ही उड़ गए।

लेकिन यही काफी नहीं था। इसके बाद ए आर रहमान का नाम उनकी टीम में रह चुकीं मोहिनी डे से जोड़ा जाने लगा। क्योंकि ए आर रहमान के तलाक की घोषणा करने के बाद मोहिनी डे ने भी अपने पति से तलाक की घोषणा कर दी। यह दोनों ही खबरें जैसे ही सामने आईं। लोगों ने दोनों का नाम जोड़ना शुरू कर दिया, लेकिन वहीं अब इन बातों को सुन मोहिनी काफी नारा हो रही हैं।

हाल ही में मोहिनी डे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह बताती हैं कि ए आर रहमान उनके लिए पिता समान हैं। और इस तरह की बातें बहुत दुख पहुंचा रही हैं।

मोहिनी वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि ए आर रहमान उनके पिता के सामन हैं। मेरी उम्र उनकी एक बेटी के उम्र की ही है। मैंने उनके साथ साढ़े आठ साल तक काम किया। जिससे मेरे करियर में काफी ग्रोथ मिली है। हम दोनों ही एक दूसरे का सम्मान करते हैं। मैंने उनके साथ लंबे समय तक काम किया लेकिन अब मैं यू एस मूव कर चुकी हूं। मेरा अब खुद का बैंड भी है। इसके बाद मोहिनी ने इस मुद्दे को पर्सनल रहने देने को कहा वह कहती हैं कि लोग उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें। क्योंकि तलाक का दर्द हम दोनों को ही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X