''लगान- गदर की तरह.... मोहनजोदड़ो और रूस्तम, दोनों ही SUPERHIT होगी....''
ये मानना है मोहनजोदड़ो के डाइरेक्टर आशुतोष गोवारिकर का। कोई शक नहीं कि सुल्तान- रईस की क्लैश टलने के बाद मोहनजोदड़ो और रूस्तम इस साल की सबसे बड़ी क्लैश मानी जा रही है। दोनों ही बिग बजट फिल्में हैं। एक ओर दो साल के बाद ऋतिक आ रहे हैं, तो दूसरी ओर एयरलिफ्ट, हाउसफुल 3 के धमाके के बाद अक्षय कुमार।

दोनों ही सुपरस्टार्स की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। कोई शक नहीं मोहनजोदड़ो का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। लेकिन अक्षय कुमार इस साल फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं, जिन्हें कम समझना बेवकूफी होगी।
[सलमान खान के बाद ऋतिक रोशन.. और 550 करोड़ की जबरदस्त डील!]
खैर, इस क्लैश पर मोहनजोदड़ो के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर का कहना है कि, हमने भी सोचा था कि दो बड़ी फिल्में क्लैश होगी, तो बॉक्स ऑफिस पर असर पड़ेगा। लेकिन फिर 'शोले' और 'जय संतोषी मां' भी तो एक साथ रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्में बेहतरीन थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर जय संतोषी मां ज्यादा बड़ी हिट रही थी।
[एक हफ्ता.. और 200 करोड़ क्लब में 'सुल्तान'.. बनाया स्पेशल RECORD]
आशुतोष गोवारिकर ने कहा कि, 'लगान' और 'गदर' भी एक साथ रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही। मुझे लगता है मोहनजोदड़ो और रूस्तम, दोनों ही फिल्में लोगों को पसंद आएगी और दोनों फिल्में सुपरहिट होगी। बता दें, दोनों फिल्में 12 अगस्त को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications













