#BeReady: जुलाई में होगा 'मोहनजोदड़ो' का अगला धमाका.. हो जाएं तैयार!
ऋतिक रोशन की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' अपने ट्रेलर के साथ काफी पॉपुलर हो चुकी है। हालांकि ट्रेलर को काफी निगेटिव कमेंट्स का भी सामना करना पड़ा। लेकिन कोई शक नहीं कि फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। आखिर ऋतिक लगभग 2 सालों के बाद धमाका करने वाले हैं।

आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म मोहनजोदड़ो में म्यूजिक दिया है ए आर रहमान ने। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने एक गाने में आवाज भी दे है। यह एक रोमांटिक गाना है, जो ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े पर फिल्माया गया है।
सलमान के साथ एक स्टेज पर.. कतई नहीं.. ऋतिक ने किया IGNORE
गाने की टाइटल है- 'तू है....' यह फिल्म की पहली ट्रैक है, जिसे जुलाई में रिलीज किया जाएगा। बता दें, इससे पहले आशुतोष गोवारिकर और रहमान की जोड़ी को सबने 'लगान', 'स्वदेश' और 'जोधा अकबर' में काफी सराहा है।
आशुतोष गोवारिकर ने खुशी जताते हुए कहा कि यह हमारे लिए खुशनसीबी की बात है कि हमें अलग अलग समय और काल की कहानियों को लाने का मौका मिल रहा है।
[ऋतिक रोशन ने कर दी यह ब्लॉकबस्टर फिल्म REJECT.. लेकिन क्यों!]
बहरहाल, ट्रेलर के बाद फिल्म के निर्माता- निर्देशक जाहिर है कुछ धमाका जरूर करना चाह रहे होंगे। अब रहमान की आवाज में इस रोमांटिक गाने से बेहतर क्या हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications















