..................... दृश्यम 2 में दिखाई देंगे अजय देवगन Mohanlals drishyam 2 hindi rights sold ajay devgn play main lead - Hindi Filmibeat

अजय देवगन के फैंस के लिए बड़ी खबर, 'दृश्यम 2' के साथ होगा दिमाग का खेल, धमाकेदार डिटेल!

By Filmibeat Desk

अजय देवगन की बेहतरीन फिल्मों में एक नाम दृश्यम का भी शामिल है। दिमाग के आधार पर रची गई दृश्यम की कहानी को काफी पसंद किया गया। ये अजय देवगन की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। बहुत जल्द दृश्यम 2 भी पर्दे पर नजर आयेगी। सुपरस्टार मोहनलाल अपनी आगामी फिल्म दृश्यम 2 को जल्द पर्दे पर रिलीज करने के लिए तैयार है।मोहनलाल स्टारर इस फिल्म को अमेजॅान प्राइम वीडियो पर 19 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।

लेकिन रिलीज से पहले ये जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म के हिंदी राइट्स को खरीद लिया गया हैपिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पार्ट 2 के हिंदी अधिकार बिक चुके हैं। इस फिल्म के हिंदी राइट्स फिल्म मेकर कुमार मंगल ने ही खरीदे हैं। फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि दृश्यम 2 हिंदी का निर्देशन कौन करेगा।

Ajay devgn,

क्योंकि इसके पहले भाग को डायरेक्ट निशिकांत कामत ने किया था। कोरोना काल के दौरान उनका निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इतना तो साफ है कि अजय देवगन इसमें मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगे। पहले भाग में भी उनके जबरदस्त फैमिली ड्रामा को काफी पसंद किया गया था।

110 करोड़ का बिजनेस -दृश्यम

110 करोड़ का बिजनेस -दृश्यम

अजय देवगन की दृश्यम में बतौर कास्ट श्रेया शरन और तब्बू भी शामिल रहे है। इस फिल्म ने 110 करोड़ का बिजनेस किया। जो कि सुपरहिट कैटेगरी में आ गई।

मलयालम फिल्म दृश्यम 2013 में रिलीज

मलयालम फिल्म दृश्यम 2013 में रिलीज

मोहनलाल स्टारर मलयालम फिल्म दृश्यम 2013 में रिलीज हुई थी। बाद में इसे कन्नड़, तेलुगु, तमिल, हिंदी, सिनहाला और चीनी भाषा में रिलीज किया गया था। इसके भाग 2 के साथ भी यही प्लानिंग की जाएगी।

ऐसी है जबरदस्त कहानी

ऐसी है जबरदस्त कहानी

इस जबरदस्त सस्पेंस वाली फिल्म में एक परिवार की कहानी दिखाई गई थी। जिसकी बेटी को एक लड़का रिवेंज पॉर्न के जरिए ब्लैकमेल करता है। गलती से अजय देवगन की पत्नी और बेटी से उस लड़के की हत्या हो जाती है। ये लड़का और कोई नहीं बल्कि शहर की एसीपी यानी तब्बू का बेटा होता है। अजय देवगन को जब इस बात का पता चलता है तो वो अपने परिवार को बचाने के लिए क्राइम को छुपाने की हद तक चले जाते हैं। और परिवार को बचा ले जाते हैं।

अजय देवगन की कमाई का जलवा

अजय देवगन की कमाई का जलवा

आने वाले दिनों में अजय देवगन के पास फिल्मों की लंबी कतार है।भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया, मैदान और आरआरआर के साथ अब एक और जबरदस्त कॅामेडी फिल्म Thank God शामिल है।

साल 2021 से 2020 तक अजय देवगन के फिल्मों की धूम

साल 2021 से 2020 तक अजय देवगन के फिल्मों की धूम

दूसरी तरफ सिनेमाघर के खुलने के साथ ही अजय देवगन, अक्षय कुमार की सूर्यवंशी में दिखाई देंगे। इसके बाद बारी भुज और मैदान की भी आएगी। यानी कि साल 2021 से 2020 तक अजय देवगन के फिल्मों की धूम सिनेमाघर में रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X