सलमान ने फाइनल की #EidRelease और इस सुपरस्टार ने कर दिया क्लैश
बॉलीवुड में ईद मतलब सलमान खान लेकिन सलमान खान की ईद को पिछले साल से नज़र लगना शुरू हो चुकी है। पिछली साल जहां ईद के चांद पर ऐसा ग्रहण लगा था कि ट्यूबलाइट फ्यूज़ ही गई थी, वहीं इस साल भी सलमान के लिए ईद अच्छी खबर लेकर नहीं आने वाली है।
इस ईद पर रिलीज़ हो रही है सलमान खान की रेस 3। लेकिन 15 जून को मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल अपनी फिल्म निराली रिलीज़ कर रहे हैं। अब इसका असर, साउथ में सलमान खान की रेस 3 पर बहुत ज़्यादा पड़ेगा।

मोहनलाल साउथ के सुपरस्टार हैं और मलयालम फिल्मों को साउथ में काफी ज़्यादा गंभीरता के साथ लिया जाता है। इसलिए ईद पर सलमान खान का साउथ कलेक्शन भारी तरह से गड़बड़ होगा ये तो तय बात रही।
लेकिन सलमान खान की मुश्किल यहीं खत्म नहीं होती है।आजकल हर बॉलीवुड फिल्म को हॉलीवुड से डरने की ज़रूरत है। क्योंकि हॉलीवुड फिल्में अब शाहरूख - सलमान तक को पानी पानी कर दे रही हैं।
दरअसल, ईद 2018 पर सलमान खान की रेस 3 से भिड़ने के लिए आ रही है इंक्रडिबल्स 2। एनिमेशन फिल्म, बच्चे, जून, छुट्टियां, त्योहार, सब कुछ इस फिल्म के हित में जा रहा है।
इससे पहले, द जंगल बुक भी शाहरूख खान की फैन को कच्चा चबा गई थी। द जंगल बुक ने 150 करोड़ कमा लिए थे जबकि शाहरूख 84 पर दम तोड़ दिए थे।
अब देखना है कि ईद पर सलमान इस महाटक्कर से कैसे निपट पाते हैं। जानिए उनका ईद का स्कोर कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications

