RSS के कार्यक्रम में बुलाकर सलमान खान को लेकर क्या बोल गए मोहन भागवत? कहा- 'ऐसे लोगों को समाज में..'

Mohan Bhagwat Salman Khan Video: सलमान खान को हाल ही में आरएसएस के कार्यक्रम में देखकर लोग काफी सरप्राइज हुए थे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों को आमंत्रित किया था और इसमें सबसे ज्यादा चर्चा में अगर कोई रहा तो वो सलमान खान हैं।

Mohan Bhagwat

इसका एक कारण ये भी है कि सलमान खान को लेकर मोहन ने कुछ ऐसा कह डाला था जो कि हैरान करने वाला था। बता दें कि संघ अब 100 साल का हो चुका है और इस मौके पर हुए कार्यक्रम 'संघ की 100वीं यात्रा: नए क्षितिज' को सलमान खान काफी ध्यान से सुनते हुए नजर आए और मोहन भागवत की बातों पर मुस्कुराते हुए भी दिखे।

क्या बोले मोहन भागवत

सभा को संबोधित करते हुए मोहन भागवत कुछ बातें कह रहे थे और इस दौरान उन्होने सलमान खान को लेकर कुछ ऐसा कहा जो सच भी है और फैंस इससे सहमत भी होंगे। मोहन भागवत ने कहा, सलमान खान जी क्या पहनते हैं, ''कॉलेज विद्यार्थी वैसा पहनते हैं। अरे क्यों पहन रहे हैं? नहीं उन्होने पहना है इसलिए।

उन्होने क्यों पहना है? मालूम नहीं। सभी बातों में ऐसा है, अच्छी बात बुरी बात सभी बातों में ऐसा है। फैशन से ही चलता है। फैशन उत्पन्न करने वाले जो लोग होते हैं वो समाज के विश्वासपात्र, श्रेष्ठ और कीर्तिमान लोग होते हैं। ऐसे लोगों को अपनी भाषा में कहते हैं महाजन या श्रेष्ठ।'' ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

सलमान खान की आने वाली फिल्म

सलमान खान इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर खबरों में हैं और इसकी शूटिंग चल रही है। इसके कुछ सीन्स को रीशूट करना पड़ रहा है जिस वजह से इसमें काफी टाइम लग रहा है। सलमान खान सोशल मीडिया पर इस फिल्म के पहले गाने को लेकर काफी चर्चा में हैं। आप देखिए वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X