22 साल पहले प्रेग्नेंट एक्ट्रेस की हुई थी मौत, अब मोहन बाबू पर लगा इस कारण हत्या करने का आरोप

Soundarya

Soundarya Death Case: दिवंगत एक्ट्रेस सौंदर्या (Soundarys) ने महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म 'सूर्यवंशम (Sooryavansham)' में राधा का किरदान निभाकर रातों रात शोहरत हासिल कर ली थी। बला सी खूबसूरत इस हसीना को मौत बहुत ही दर्दनाक थी और अब उनकी मौत के मामले में एक नया ही मोड़ आ खड़ा हुआ है। महज 31 साल की उम्र में 17 अप्रैल 2004 को एक प्लेन क्रैश में सौंदर्या की मौत हो गई थी। अब 22 साल बाद दिग्गज साउथ एक्टर मोहन बाबू (Mohan Babu) पर एक्ट्रेस की हत्या का आरोप लगा है।

मोहन बाबू पर लगा मर्डर का आरोप

न्यूज18 कन्नड़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश में मोहन बाबू के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें आरोप है कि सौंदर्या की मौत एक हादसा नहीं थी। बल्कि ये एक मर्डर था जिसमें मोहन बाबू का हाथ था। ये मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। इन आरोपों के बाद हर कोई हैरान है वो भी जब एक्ट्रेस की मौत को 22 साल हो गए हैं।

प्रॉपर्टी से जुड़ा है मामला

शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि सौंदर्या और उसके भाई अमरनाथ ने शमशाबाद के जलपल्ली गांव में मोहन बाबू को छह एकड़ जमीन बेचने से इनकार कर दिया था। ये बात मोहन बाबू बर्दाश्त नहीं कर सके. जिसके बाद ही सौंदर्या की प्लेन क्रैश में मौत हो गई।

मौत के बाद अवैध कब्जा

चिट्टीमल्लू नाम के एक शख्स ने ये शिकायत लिखवाई है कि मोहन बाबू भाई-बहनों पर जमीन बेचने के लिए दबाव डाल रहे थे। वहीं जब सौंदर्या की मौत हो गई तो उन्होंने अवैध तरीके से उस प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया।

प्रेग्नेंट थी एक्ट्रेस

सौंदर्या कन्नड़ फिल्म की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थीं। कई रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय जनता पार्टी और तेलुगु देशम पार्टी के लिए करीमनगर में एक राजनीतिक कंपेन में शामिल होने के लिए जाते वक्त उनका प्लेन क्रैश हो गया था। इस हादसे में उनकी मौत हो गई और उनकी फैमिली उनकी बॉडी भी रिकवर नहीं कर पाई थी। इस दौरान सौंदर्या के भाई भी उनके साथ थे और हादसे में उनकी भी जान चली गई। कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि सौंदर्या उस वक्त प्रेग्नेंट थीं।

More from Filmibeat

Read more about: soundarya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X