जिसे लोग समझ रहे थे भाभी वो तो निकली दीदी, Mohammed Siraj ने हसीना से राखी बंधवाकर फैंस के तोड़े अरमान!

Mohammed Siraj Rakhi: टीम इंडिया के तेज तर्रार गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम आए दिन किसी ना किसी लिंकअप की वजह से खबरों में रहते हैं। पिछले काफी समय से ये अफवाह सामने आ रही थी कि सिराज इन दिनों आशा भोसले की पोती जनाई भोसले को डेट कर रहे हैं और अब इस मामले में एक चौंकाने वाला एंगल सामने आया है।
मोहम्मद सिराज इस बार मैदान में नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वजह ना कोई विकेट है और ना ही कोई हैट्रिक, बल्कि राखी के दिन मिली एक राखी है।
सिराज की डेटिंग की खबरें
दरअसल, कुछ महीने पहले सिराज को मशहूर गायिका आशा भोसले की पोती ज़नाई भोसले के बर्थडे पार्टी में देखा गया था। दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर इतनी तेजी से वायरल हुईं कि लोग उन्हें कपल का तमगा देने लगे। लेकिन उस वक्त सिराज और जनाई ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को भाई-बहन बताकर सारी अटकलों पर ब्रेक लगा दिया था।
कलाई पर राखी बांधकर अफवाहों का मुंह बंद
अब 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन के मौके पर जनाई ने खुद सिराज की कलाई पर राखी बांधकर उन सभी लव स्टोरी वाली खबरों का अंत कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा - "हैप्पी राखी, इससे बेहतर भाई की उम्मीद नहीं कर सकती।"
ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा - "सबकी बोलती बंद कर दी!", दूसरे ने कहा - "गॉसिप का गेम ओवर!" और एक मजेदार कमेंट था - "हमने सोचा भाभी... निकली दीदी!"
पहले भी जुड़ा था नाम, लेकिन...
वैसे ये पहला मौका नहीं है जब सिराज का नाम किसी के साथ जोड़ा गया हो। कुछ वक्त पहले उनका नाम बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा से भी जोड़ा गया था। जब भी माहिरा पब्लिक में दिखतीं, पैपराजी उनसे सिराज को लेकर सवाल कर देते।
माहिरा और सिराज का जवाब
तंग आकर सिराज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई दी- "प्लीज ऐसे सवाल पूछना बंद करें। ये सब पूरी तरह झूठ और बेबुनियाद है।" इस पर माहिरा शर्मा का भी जवाब सामने आया। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में साफ कहा- "किसी का कुछ नहीं है... मैं किसी को डेट नहीं कर रही हूं।"
तो अब ये साफ है - मोहम्मद सिराज क्रिकेट के मैदान में भले बल्लेबाजों को उलझा दें, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ में वो 'भाईजान' मोड में ही हैं। राखी के इस वीडियो के बाद, अफवाहों के विकेट गिरा दिए गए हैं... और सोशल मीडिया पर गॉसिप की पारी अब समाप्त हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











