हसीन जहां ने कोलकाता डॉक्टर रेप केस और हत्या मामले में मोहम्मद शमी को घसीटा, कह दी ये बात

Hasin Jahan Mohd Shami On Kolkata Doctor Rape Case: हसीन जहां बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि क्रिकेटर शमी मोहम्मद की पत्नी भी है। लेकिन आपको बता दें कि शमी मोहम्मद और हसीन जहां में पिछले लंबे समय से काफी ज्यादा विवाद चल रहा है। दोनों अलग रह रहे हैं और आपको बता दें कि अभी तक दोनों का तलाक नहीं हुआ है।
लेकिन अब हाल ही में हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए एक पोस्ट शेयर किया है और आपको बता दें कि कोलकाता में मेडिकल कॉलेज में हुए रेप कांड का वीडियो शेयर किया है। उसके साथ में हसीन जहां ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा जहां पर शमी मोहम्मद के राज खोले गए हैं।
हसीन जहां ने अपने कैप्शन में बात करते हुए लिखा कि "मुझे ऐसा लगता है कि आर जे कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को मेरे लीगल हस्बैंड शमी से अभी कांटेक्ट करना चाहिए। जैसे हमारे केस में शमी ने किया था। मीडिया के माफिया उमेश कुमार और मीडिया क्रिमिनल दीपक चौरसिया जैसे लोगों को हायर किया था।"
हसीन जहां आगे लिखती है कि "एबीपी न्यूज़ से लेकर ज़ी न्यूज़ जैसे चैनल को खरीदा। मीडिया चैनल और सोशल मीडिया मैनेज किया। खुद को हीरो और मुझको दुनिया के सामने निर्दोष होते हुए भी विलेन बना दिया। पुलिस को खरीद कर 3 एक्यूज़ड चार चार्ज शीट से निकाला गया था। अमरोहा पुलिस को खरीद कर मुझे और मेरी 3 साल की बेटी को रात के 12:00 मेरे ही घर से बाहर कर दिया।"
वह आगे लिखती है कि "इसके बाद मर्डर करने की कोशिश भी कही गई थी और आज भी 7 साल होने को है और मुझे न्याय नहीं मिला है। तो शायद प्रिंसिपल और बाकी लोगों को भी इससे बचाव मिल सके।वैसे भी हमारे भारत देश में भ्रष्टाचार आम हो चुका है।" हसीन जहां का भी है पोस्ट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग भी इस पर खूब कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications