'हिंदू धर्म अपना लिया..?' जगन्नाथ मंदिर के सेवायत का आशीर्वाद लेती दिखीं मोहम्मद शमी की पत्नी, ट्रोल

Hasin Jahan Jagannath Mandir: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां भले ही उनके साथ नहीं रहती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो किसी स्टार से कम मशहूर नहीं हैं। किसी भी तरह की तस्वीरें और वीडियोज सामने आकर आग की तरह वायरल होते हैं।

Hasin Jahan

इस वक्त उनकी एक तस्वीर भगवान जगन्नाथ के सेवायत से आशीर्वाद लेते हुए वायरल हो रही है जिसके बाद वो ट्रोल की जा रही हैं। इन तस्वीरों में वो अकेली नहीं हैं बल्कि शमी की बेटी भी नजर आ रही हैं। हसीना जहां इसके पहले भी मंदिर में दिख चुकी हैं और अक्सर ऐसे काम करती हैं कि मुस्लिम धर्म के लोग उनको ट्रोल करते हैं।

हसीना जहां ने लिखी ये बात

हसीन जहां और उनके बेटी को जमीन में बैठकर दो संतों का आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है। उन्होने कैप्शन लिखा, ''जगन्‍नाथ मंदिर पुरी से जगन्‍नाथ कुमार दैतोपोट्टी महाप्रभु एकमात्र ऐसे सेवायत हैं जो नबकलेबर के दौरान भगवान जगन्नाथ के ब्रह्मा (हृदय) को बदलते हैं।'' इसके बाद उनकी ये तस्वीर तेजी से वायरल हुई।

कोई उनको लेकर अजीब बातें कर रहा है तो किसी का कहना है कि वो पूरी तरह से घर वापसी के लिए तैयार हैं। हसीन जहां को लोग सोशल मीडिया पर खरी खोटी सुना रहे हैं। शमी से झगड़े के बाद वो अलग रहती हैं और शमी हर महीने उनको खर्च देते हैं।

लोगों ने किया ट्रोल

इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग भड़क गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''अस्तगफिरुल्लाह।'' एक ने लिखा, ''घर वापसी के लिए तैयार है।'' एक का कहना था, ''लगता है हिंदू धर्म अपना लिया क्या।'' एक ने लिखा, ''अल्लाह आपको हिदायत दे।'' एक ने लिखा, ''किस रास्ते पे जा रही है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि हसीन जहां ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। फिलहाल आप देखिए ये वायरल तस्वीरें जिनको देखकर सभी हैरान हैं...

More from Filmibeat

Read more about: hasin jahan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X