Video: मोहम्मद शमी ने सालों बाद की अपनी महोब्बत से मुलाकात, सीने से चिपका कर बोले- समय थम गया...

Mohammad Shami Meets Daughter Video: टीम इंडिया के मशहूर गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। साल 2018 में शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर गंभीर आरोप लगा दिए थे और इस रिश्ते को खत्म कर दिया था। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम आयरा है। क्रिकेटर अपनी बेटी से मिलने के लिए तरस चुके थे।
लेकिन आखिरकार मोहम्मद शमी के जीवन में वो वक्त आ ही गया जब उनकी बेटी से मुलाकात हुई। बेटी से मिलने के बाद में क्रिकेटर काफी इमोशनल नजर आए और अपनी बेटी को देखते ही उन्होंने उसे गले लगा लिया। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरस होता हुआ नजर आ रहा है।
मोहम्मद शमी अपनी बेटी से मिलकर काफी ज्यादा इमोशनल नजर आ रहे हैं और उन्होंने सालों बाद अपनी बेटी से मुलाकात का वीडियो अपने इंस्टाग्राम के जरिए शेयर किया है। पिता से मिलने के बाद उनकी बेटी भी काफी खुश नजर आए और उन्होंने मॉल में जमकर शॉपिंग भी की। हालांकि जब शमी और उनकी पत्नी हसीन का तलाक हुआ था तो उनकी बेटी का भी छोटी थी।
कई बार ऑन कैमरा भी शमी को अपनी बेटी को याद करते हुए काफी उदास देखा गया। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया था कि उनकी पत्नी हसीन उनकी बेटी से मिलने नहीं देती है और अब सालों बाद बेटी को देखकर क्रिकेटर के चेहरे पर वो खुशी देखी जा सकती है।
मोहम्मद शमी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "जब मैंने उसको इतने लंबे वक्त बाद देखा तो समय थम गया था। मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं जो कि शब्दों में बयां नहीं हो सकता।" क्रिकेटर इस समय छुट्टी पर हैं और इंजरी की वजह से टीम इंडिया में उनकी वापसी नहीं हुई। लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनकी वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं। जो 16 अक्टूबर से शुरू होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











