'शमी ने शादी के बाद जबरदस्ती..' हसीन जहां ने इंडियन क्रिकेटर पर लगाए कई आरोप, दंग रह जाएंगे आप!

Hasin Jahan on Mohammed Shami- मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां कई सालों से उनके साथ नहीं रहती हैं। हाल ही में वो खबरों में तब आईं थीं जब अदालत ने शमी से कहा था कि वो महीने में 4 लाख रुपए हसीन जहां को दें।
इसके बाद हसीन जहां ने कहा था कि, इतने पैसों से कुछ नहीं होगा और उसको कम से कम 10 लाख रुपए महीना चाहिए। हसीन का कहना था कि शमी जैसी लाफइ जीता है वैसी ही वो भी जिएगी और बच्चे भी वैसी ही लाइफ जिएंगे। लेकिन अब एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें हसीन जहां मोहम्मद शमी पर कई तरह के आरोप लगाती हुई नजर आ रही हैं।
शमी ने छुड़वाया प्रोफेशन
हसीन जहां इस दौरान एएनआई से बात करती दिख रही हैं। उन्होने कहा, ''मेरा जो प्रोफेशन था शमी अहमद से शादी करने से पहले वो एक्टिंग था और मॉडलिंग था, मैं एक जॉब भी करती थी और उस वक्त मेरे लिए वो इनफ था। लेकिन शादी के बाद जबरन शमी ने मेरे सारे प्रोफेशन से छुटवा दिया था।
इसका कहना था मैं किसी और प्रोफेशन में नहीं रह सकती, कोई काम नहीं कर सकती, मुझे हाउसवाइफ बनकर ही रहना पड़ेगा। मैं शमी अहमद से इतनी मोहब्बत करती थी तो अपने संसार में अपने बच्चे के साथ मुझे रहना अच्छा भी लगता था। मैने खुशी खुशी इस चीज को माना था और उसके बाद से मैं हाउसवाइफ ही हूं। मेरी कोई अर्निंग नहीं है तो हमारे भरण पोषण की सारी जिम्मेदारी शमी अहमद को उठाना ही पड़ेगा।। लेकिन इस चीज के लिए उसने मना किया तो हम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।'' हसीन जहां का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
लोग बोले- लूट लिया इसने
मोहम्मद शमी के फैंस हसीन जहां को ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''लूट लिया इसने बिना मतलब में और मौज करेगी 4 लाख बहुत होता है हर महीने।'' एक ने लिखा, ''शमी के लिए सम्मान। भाई मैं तुम्हारे साथ हूँ। तुमने जीवन में गलत निर्णय लिया है लेकिन तुम इससे बाहर निकलोगे।'' एक ने लिखा, ''अभी मुसलमान वाला वही तीन तलाक वाला मामला होता तो सिर्फ मैहर की रकम से पिंड छूट जाता।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications