मोहम्मद शमी की बेटी ने साड़ी पहन किया डांस, हसीन जहां ने शेयर किया वीडियो तो लोग बोले- बिगाड़ कर ही मानोगी...

Mohammed Shami daughter dance Video: भारतीय क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की बेटी पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। कभी मौलाना शमी की बेटी को टारगेट करते हैं तो कभी मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां को उनके होली वाले बोल्ड फोटो और डांस के लिए ट्रोल किया जाता है। इतना ही नहीं मोहम्मद शमी को भी रोजा ना रखने की वजह से काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
लोगों ने हसीन जहां को किया ट्रोल
लेकिन फिलहाल तो होली के बाद से मोहम्मद शमी की बेटी और उनकी एक्स वाइफ हसीन जहां के इंस्टा पोस्ट की वजह से दोनों को ट्रोल किया जा रहा है। बेटी के होली खेलने वाले पोस्ट को लेकर हसीन जहां ने तो मौलानाओं पर निशान साध दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि रंग खेलने से कोई धर्म मना नहीं करेगा। हसीन जहां ने आगे कहा कि अगर ऐसा हो तो पुरुषों को भी होली खेलने की इजाजत नहीं है। इरफान पठान ने भी होली खेली थी, लेकिन उनको तो किसी ने कुछ नहीं कहा।
हसीन जहां ने शेयर किया बेटी का डांस वीडियो
हसीन जहां ने होली वाले पोस्ट को लेकर ट्रोलर्स को करार जवाब दिया था, लेकिन अपने लगातार शेयर किए जाने वाले वीडियो और फोटोज़ की वजह से वह फिर से निशाने पर आ गई हैं। हाल ही में हसीन जहां ने अपनी बेटी का एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी बेटी साड़ी लपेटे और खूबसूरत मेकअप कर बंगाली होली गीत पर डांस करती नजर आ रही है। हसीन जहां ने बेटी का डांस वीडियो शेयर करने के साथ ही कैप्शन में हैप्पी होली लिखा है। बता दें कि इस पोस्ट पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा-वाह बेटी तो बहुत अच्छा डांस करती है। वहीं दूसरे ने लिखा- रमजान में फिर होली डांस का वीडियो अब कुछ लोग आते ही होंगे ट्रोल करने के लिए। वहीं तीसरे ने लिखा- ये इसको बिगाड़कर ही मानेगी।


Click it and Unblock the Notifications
